ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: जिले में हुआ मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 का शुभारंभ...

Admin

Mon, Aug 21, 2023

सूरजपुर.  जिला अस्पताल में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का शुभारंभ लाभार्थियों को ई-टीकाकरण कार्ड प्रदाय कर किया गया। जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त , द्वितीय चरण 20 से 26 सितम्बर तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 तक किया जायेगा। उक्त अभियान अन्तर्गत 0-5 वर्ष तक के टीका से वंचित बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एस. सिंह ने आमजन से अपील की है कि उक्त अभियान में बड़-चढ़ कर हिस्सा लें। अभियान शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय मरकाम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गनपत नायक, जिला वैक्सीन भण्डार प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, जिला वैक्सीन एवं कोल्ड चौन प्रबंधक सत्येन्द्र खूंटे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें