: जिले में भ्रष्टाचार चरम पर, बिन पैसे काम नहीं...
Admin
Sun, Sep 10, 2023
सुरजपुर. जिले के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जिले के अफसरों द्वारा अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को रिश्वत लेने का खुली छुट दे रखे है। नौकरसाह मजदूर, किसानों से भूमि सम्बंधित कार्य के लिए रिश्वत मांगा जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राजस्व विभाग कार्यलाय में करने के बाद भी अफसरों द्वारा कार्यवाही नही किया जाता है। जिससे भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर फल फूल रहा है। हाल में रामानुजनगर विकास खण्ड के ग्राम सागरपुर, रामपुर के 9 ग्रामीणो ने हल्का पटवारी के खिलाफ 5 हजार प्रतिव्यक्ति मांगने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच अभी भी लंबित है। तो वहीं ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम करौटी के ग्रामीणो ने पटवारी पर नामांतरण के नाम पर 6 हजार रुपये रिश्वत मांगने का शिकायत ग्राम के ही ग्रामीण राजेन्द्र पैकरा ने लगाया है। इन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा नामांतरण के नाम पर 6 हजार की मांग की गई थी। 2500 सौ रुपये नगद पटवारी को दिया गया था। तो वहीँ 3500 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्सन किया गया है। इस बीच गाँव के अन्य ग्रामीणो ने भी पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है और भैयाथान एसडीएम कार्यलाय में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणो ने कहा कि पटवारी को जल्द ही हल्का से नहीँ हटाया जाए, पटवारी द्वारा जमीन सम्बंधीत किसी भी कार्य करने के लिए पैसा का डिमांड करती है। जिससे सभी ग्रामवासी परेशान हैं। जल्द ही नही हटाया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रेमनगर विकास खण्ड के पटवारी के खिलाफ भी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिस पर रामानुजनगर एसडीएम ने संज्ञान लेकर कार्यलाय में अटैच किया है। किंतु निलंबन की कार्यवाही नही की है। जबकि ऐसे भ्रष्ट शासकीय कर्मचारियों के विरुद्ध सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए ताकि इस तरह का कृत्य दुबारा नही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन