ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: जिले में आयुष्मान भवः का किया गया शुभारंभ...

Admin

Fri, Sep 22, 2023

सूरजपुर.   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने और हर गांव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की उपलब्धता के लिए आयुष्मान भवः अभियान की योजना तैयार की गई है। आयुष्मान भवः 04 घटकों वाला एक व्यापक अभियान है। आयुष्मान आपके द्वार अभियान 3.0 अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु छूटे हुए सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किया जायेगा।आयुष्मान भवः कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विगत दिवस किया गया। वहीं राज्य एवं जिला स्तर पर भी उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कर शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में आयुष्मान भवः अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जिला चिकित्सालय सूरजपुर में संपन्न हुआ। शुभारम्भ कार्यक्रम में राष्ट्रपति के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, महिला विकास विभाग अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. व्ही.बी. टोप्पो, एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मितानिन उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें