ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

: जिले में अवैध खनिज का जमकर दोहन, इक्का दुक्का कार्यवाही कर इतिश्री करने की कवायत...

Admin

Tue, Apr 15, 2025

राजेश सोनी

सूरजपुर.  जिले में अवैध खनिज का जमकर दोहन किया जा रहा है आये दिन रेत, गिट्टी व मुरुम का खुलेआम खनन परिवहन जोरो पर है. इसी वजह से हाल में एक श्रद्धालु की मौत की नदी में डूबने से मौत हो गई थी| खनिज विभाग का सुस्त रवैया आम लोगो के लिए मुसीबत बनती जा रही है. विभाग एक दो कार्यवाही कर अपनी पीठ धपधपा रही है. आज विभाग से मिले जानकारी के अनुसार कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज अमला सूरजपुर द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम पर लगातार कार्यवाही करते हुए ग्राम खड़गवाँकला, लटोरी क्षेत्रों से अवैध गिट्टी परिवहन करते 03 वाहन जप्त कर पुलिस थाना अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। इन सभी अवैध परिवहनकर्ताओं पर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही किये जाने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें