ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: जिले के 1500 विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के लिए शहर में निकली विशाल रैली...

Admin

Thu, Aug 17, 2023

सूरजपुर/17 अगस्त 2023/ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, शा.बालक.उ.मा.सूरजपुर, शा. कन्या शिक्षा परिसर सूरजपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा सूरजपुर एवं शास. कन्या हाई स्कूल सूरजपुर के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के लगभग 1500 विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधी स्लोगन लिखे हुए तख्ती, पोस्टर, बैनर लेकर शत् प्रतिशत मतदान हेतु नारा लगाते हुए शास.क.उ.मा.वि. सूरजपुर (अग्रसेन चौक) से संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर तक वृहद रैली निकाला गया। कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता नारा लगाया गया एवं निर्वाचन संग के साथ थिरकते हुए झण्डा लहराया गया एवं मतदान का प्रतीक चिन्ह बच्चों के द्वारा बनाया गया। डॉ. प्रियंका वर्मा (जिला उप निर्वाचन अधिकारी) के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, विद्यालयीन स्टॉफ, कलेक्ट्रेट कार्यालयीन स्टॉफ को मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित कुमार सोनी, जिला परियोजना एवं सहायक नोडल (स्वीप), नरेन्द्र पैकरा (संयुक्त कलेक्टर), रवि सिंह (एस.डी.एम.), वर्षा बंसल, शिवानी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जयरामप्रसाद (स्वीप कार्यक्रम), नसीम अली अंसारी (ए.पी.सी.), लेफ सिंह (प्राचार्य),  अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल (सी.ए.सी.), मुन्ना सोनी (प्रधान पाठक), सुदर्शन दास, सुनील कश्यप, सैयद नसीम, अजय उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, दीपक पटेल, रामबहादुर यादव, राधेश्याम सोनी, प्रियंका मिश्रा, माया धुर्वे, शिखा तिवारी, रश्मि टोप्पो एवं जिला निर्वाचन प्रभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेमचन्द सोनी, प्राचार्य एवं जिला मास्टर ट्रेनर (निर्वाचन) के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें