ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Jul 23, 2023

सूरजपुर. चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम बरबसपुर थाना रामानुजनगर निवासी सुरेन्द्र साहू ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.07.23 को संजय मरावी व 1 अन्य व्यक्ति इसके घर के अंदर घुसकर नगदी रकम 20 हजार रूपये, सोने का झुमका 1 नग, सोने का टप्स 1 जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र 1 नग को चोरी कर ले गए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 454, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी संजय मरावी को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने 1 साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर ताला तोड़ने का औजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी संजय मरावी उर्फ संजू पिता स्व. जयलाल उम्र 25 वर्ष निवासी सारबहरा स्टेशन, थाना गौरेला, जिला जीपीएम को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें