: चोरी की मोटर सायकल सहित नाबालिक पकड़ाया...
Admin
Sun, Aug 20, 2023सूरजपुर. शनिवार को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कंदरई में एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर जयनगर पुलिस ने दबिश देकर सीडी डिलक्स मोटर सायकल सीजी 15 डीएच 0937 सहित एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा। जिससे मोटर सायकल संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए मोटर सायकल कीमत 30 हजार रूपये का जप्त किया। पूछताछ पर उसने बताया कि लखनपुर बाजार से मोटर सायकल चोरी किया है। मामले में विधि विरूद्ध संषर्घरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन