ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: घुमंतुक मवेशियों का धर-पकड़ एवं टैगिंग कार्य प्रारंभ...

Admin

Sat, Jul 29, 2023

सूरजपुर. जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के समस्त सड़कों पर घुमंतुक पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में निगरानी दल का गठन किया गया है। निगरानि दल का दायित्व यह होगा कि आंकलन करें कि सड़क पर पाये जाने वाले मवेषी किस महोल्ले के पशु पालक हैं। ऐसे पशु पालकों से बात कर उन्हें समझाइस दें, कि वे अपने-अपने पशुओं को सड़क पर ना छोड़ें। पशु को अपने परिसर के भीतर रखें। साथ ही उनके पशु के सड़क में घुमने के कारण दुर्घटना से पशुधन हानि के साथ-साथ जान-माल का भी नुकसान हो सकता है। ऐसे पशुपालक जो बार-बार समझाईस दिये जाने के बावजूद भी अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ देते है। उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही भी कि जा सकती हैं। इस निर्देश के परिपालन में नगर पालिका सूरजपुर के सहयोग से षहर के  प्रमुख मार्गाे में विचरण कर रहे घुमंतुक पशुओ को पक़ड़ कर उपसंचालक डॉ. नरेन्द्र सिंह पशु चिकित्सक सेवायें, एवं अन्य स्टाफ द्वारा 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को 19 पशुओं का टैगिंग किया गया, तथा पकड़े गये सभी मवेशियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही पकड़े गये 24 पशुओं को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें