ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: गुंडागर्दी का अड्डा बना नगर पालिका...? बैठक में अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा प्रेमनगर विधायक को...

Admin

Wed, Jan 3, 2024

विशाल पटेल✍️

सूरजपुर. तमाम कार गुज़रियो से परिपूर्ण जिला का मुख्यालय का नगर पालिका परिषद फिर से चर्चाओं में है. इस बार की बैठक में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह के सामने दो पक्षो में विवाद हो गया. जिसमे जमकर बुराभला कहकर एक दूसरे की गर्मी निकाली गई. खुले आम गुंडा गर्दी होते देख विधायक जी खिसक लिए और जा पहुचे रेस्ट हाउस. जब मीडियाकर्मियों ने खिसकने का कारण पूछा तो शर्माते नजर आए. फिलहाल इन दिनों नगर पालिका सूरजपुर में कई दुकानों की नीलामी की प्रकिया चल रही है जिसकी वजह से खासी चर्चाओं में है. कई लोग अपना जुगाड़ जंतर में लगे हुए है तो कई दलाल अपनी दलाली में भिड़े हुए है. बताया जाता है कि नगर पालिका में नगर पालिका की नही चलती है बल्कि यहाँ अपराधी तत्व के लोगो का बोलबाला है. कई सुसंगीत आईपीसी धाराओं से सुसज्जित लोग खुद के फायदे के नगर पालिका को नरक पालिका बनाने में लगे है. लोग हैरान है इनकी कार गुज़रियो से,फिलहाल अपराध तत्व से परिपूर्ण लोग नगर पालिका को अपनी जागीर समझ लिया है. यहाँ तक की फरारी का अड्डा बना रखा था. ऐसे लोगो की वजह से खेलसाय सिंह को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. जब गुंडे बदमास प्रतिनिधि बन जाये तो अंजाम क्या होगा..? बहरहाल सत्ता बदलते ही अब इनकी गुण्डागर्दी की चर्चाएं आम होने लगी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें