ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: गांजा का कारोबार... तीन आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Tue, Jul 11, 2023

सूरजपुर. अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई जयनगर पुलिस ने 3 किलो गांजा जप्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम आमगांव में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित अफसर हसन पिता अली हसन उम्र 23 वर्ष व साहिद आलम पिता स्व. फकरे आलम उम्र 22 वर्ष निवासी तेलईधार, थाना सीतापुर जिला सरगुजा को पकड़ा जिनके पास से 3 किलो 130 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 60 हजार रूपये का जप्त किया गया। पूछताछ पर बताए कि सीतापुर केनापारा निवासी दीपक कुशवाहा के कहने पर गांजा बिक्री हेतु आना तथा उसे गांजा सप्लाई के धंधे में संलिप्त होना बताया जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दीपक कुशवाहा को पकड़ा जिसने गांजा को बिक्री करने हेतु देना स्वीकार किया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर शिवकुमार खुटे, एएसआई वरूण तिवारी, रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, बृजकिशोर ध्रुवा, आरक्षक विकास मिश्रा, रमेश कसेरा, निरज झा, विवेक विश्वकर्मा, सैनिक नोहर राजवाड़े व जहांगीर सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें