ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: गर्भवती माताओं की गोद भराई...बच्चों को खीर खिलाकर मनाया अन्नप्रासन...

Admin

Thu, Dec 22, 2022

सूरजपुर.  जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत प्रेम नगर के ग्राम कोटया में आयोजित किया गया था आयोजन में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, जनप्रतिनिधि तथा जिला कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा उपस्थित थी। उन्होंने शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम बकिरमा के 10 गर्भवती माताओं को चूड़ी, बुंदी, गुड़ ,चना, फलीदाना, रेडी टू ईट तथा मूंनगा भाजी से भरी टोकरी देकर गोद भराई की। इसी कड़ी में जनप्रतिनिधियों ने ग्राम बाक़ीरम के 10 बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन मनाया। इस दौरान प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी इस्माइल खान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नरेश राजवाड़े जनपद सदस्य श्रीमती उषा सिंह, कुलदीप बिहारी, आलोक साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत, सदस्य सावित्री सिंह, सरपंच महेशपुर, बकालो, हरिहरपुर, केदारपुर, लक्ष्मणपुर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें