ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: खुद के बच्चे ना होने से दुखी महिला ने अस्पताल से चोरी की बच्चा....लडकी थी इसीलिये चोरी की....

Admin

Thu, Mar 10, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला अस्पताल से एक नवजात शिशु की चोरी होने का मामला सामने आया है शिशु के चोरी होने की जानकारी मिलते ही तत्काल तलाश में परिजन व अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को लेकर भाग रही महिला को पकड़ कर कोतवाली थाने को सपुर्द कर दिया. पुरा मामला इस तरह है जिला अस्पताल में कल परसापारा की फुलकुंवर ने शिशु को जन्म दिया था, तभी से आरोपी महिला सुनीता पण्डो उस बच्ची को पाने के जुगत में लगी रही, यहा तक की उसके परिवार जनो से मेल जोल भी बढा ली थी आज सुबह मौका मिलते ही नवजात बच्ची डाक्टर बुला रहे है कह कर अपने साथ बच्ची को लेकर अस्पताल से फरार हो गई. काफी देर तक वह वापस नही आई तो परिजनो के होश उड़ गए. नवजात के गायब होने से अस्पताल में चीख पुकार मच गई. तत्काल हरकत में आये अस्पताल प्रबंधन तलाश में जुट गए और कुछ देर बाद ही बच्चे को लेकर फरार हुई महिला को शहर के महगांव चैक पर पकड़ लिया. वहा से सभी लोग कोतवाली थाने पहुचकर पुरे मामले की जानकारी देने पर पुलिस जाँच में जुट गई है.
बाझ का ताना
इस पुरे मामले मे आरोपी महिला सुनीता पंडो ग्राम करकोटी ने बताया कि वह निःसंतान है जिसके चलते समाज में उसे बाँझपन का ताना मारा जा रहा था और इसी ताने को खत्म करने के लिए वह कल से फुलकुंवर की नवजात पुत्री पर नजर बनाये थी. आज मौका बनाते ही जिला अस्पताल से नवजात शिशु को चुराकर फरार हो गई. उसने अपने साथ दुध की बोतल रखी थी.
लकडी थी इसीलिये चोरी की
आरोपी महिला ने बताया कि वह बच्चे को जन्म नही दे सकती तभी ऐसा की है फुलकुवंर को जिला अस्पताल में बुधवार को लडकी हुई. बहुत सोच विचार कर उसने लकडी को चुराना उचित इसलिये समझा कि लडकी पाल पौस कर वह शादी कर देगी किसी तरह जमीन जायदाद का हिस्सा नही देना पडेगा. लडका ले जाती तो उसे हिस्सा देना पडता. उसे अपने किये पर पछतावा है लेकिन उससे भी ज्यादा पछतावा उसे बच्चा ना होने का पछतावा है उसकी मानसिक स्थिति यह है वह बच्चे के लिये जेल जाने को तैयार है. फिलहाल नवजात कीे बरामदगी के बाद परिजनो के साथ अस्पताल के अधिकारी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है तो वहीं पुलिस कार्यवाही करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें