ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: एमसीएमसी का द्वितीय प्रशिक्षण...

Admin

Thu, Oct 5, 2023

सूरजपुर. मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की जिला स्तरीय समिति तथा उनके अधीन कार्य करने हेतु गठित सहायक इकाईयों का गठन किया गया है। इन समितियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज जिला पंचायत सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें उपस्थित जनों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पीसी सोनी द्वारा बिंदुवार एमसीएमसी के कार्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही समिति के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मीडिया से जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो व सोशल मीडिया सेल शामिल है, संबंध में आचार संहिता लगते ही प्रतिदिन की जाने वाली मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एमसीएमसी की नोडल श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा भी उपस्थित समिति के सदस्य व सेल की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और पारदर्शिता के साथ विधानसभा निर्वाचन के संपादन की बात कही गई।बैठक में समिति के सदस्य पत्रकार उपेंद्र दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री वर्षा बंसल, सहायक संचालक आकाशवाणी श्री एस आर दत्ता, बीएसएनएल के अनुविभागीय अधिकारी चंद्रेश साहू, स्वतंत्र नागरिक मयंक राजवाड़े व गठित सेल के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें