ब्रेकिंग

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

हाथ आगे, नीयत पीछे; कसम खाकर बोले— 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएंगे'

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: उपकेंद्र महगंवा 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता को बढ़कार किया गया 5 एम.व्ही.ए...ओवरलोड की समस्या से मिलेगी निजात...

Admin

Wed, Aug 9, 2023

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड संभाग-सरगुजा के अंतर्गत उपसंभाग- सुरजपुर के 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र महगंवा में विद्यमान 3.15 एम.व्ही.ए. पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता-वृद्धि 5 एम.व्ही.ए. मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत स्थापित कर उर्जीकृत किया गया। इस प्रकार 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र महगंवा की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 5 एम.व्ही.ए. हो जाने से यहां से निकलने वाली 11 के.व्ही. के फीडर पर्री, नमदगिरी, नेवरा से संबंधित ग्राम के उपभोक्ता किसानों को समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा एवं ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर, मुख्य अभियंता शिरीष सेलेट अंबिकापुर (क्षेत्र), अधीक्षण अभियंता आर. के. ठाकुर बैकुंठपुर (वृत्त) ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने के दौरान कार्यपालन अभियंता बसंत सोम, मुकेश ध्रुव, सहायक अभियंता बी.एस. मरकाम, अनुरंजन कुजूर, कनिष्ठ अभियंता अक्षय कुमार, दामोदर कंवर, शादाब अहमद, लाइन कर्मचारी (संचा./संधा.) एवं एस.टी.एम. की टीम उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें