ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: ईपिक कार्ड वितरण को लेकर बैठक...

Admin

Wed, Oct 18, 2023

सूरजपुर.  भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 के दौरान मतदाता सूची में पंजीकृत हुये नये मतदाताओं एवं मतदाता सूची में संशोधन, डुप्लीकेट मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरण के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा जिले के सर्व पोस्ट मास्टर, उप डाकघर की बैठक ली गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभी पोस्ट मास्टर को जिला निर्वाचन कार्यालय से भेजे जा रहे ईपिक कार्ड को समय-सीमा में वितरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिन मतदाताओं के ईपिक कार्ड वितरण हेतु समस्या उत्पन्न हो रही हो उसी स्थिति में मतदान केन्द्र स्तर पर बूथ लेवल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए समय-सीमा में ईपिक कार्ड वितरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नये मतदाताओं एवं संशोधित, डुप्लीकेट ईपिक कार्ड हेतु प्राप्त आवेदन के आधार पर इस कार्यालय से भेजे गये ईपिक कार्ड मतदान दिवस के पूर्व सभी मतदाताओं को समय पर उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा एवं तीनों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें