ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: अमानक स्तर वर्मीकम्पोस्ट खाद वितरण को लेकर BJP करेगी जंगी प्रदर्शन...

Admin

Tue, Aug 8, 2023

सूरजपुर. प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अमानक वर्मीकम्पोस्ट खाद वितरण करने के खिलाफ भाजपा द्वारा किसान आंदोलन कर कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में आगामी 10अगस्त को किसानों को घटिया वर्मीकम्पोस्ट देने को लेकर सूरजपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ,पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी , भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू सहित जिले के  वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि भूपेश सरकार किसानों को दबावपूर्वक घटिया स्तर का वर्मीकम्पोस्ट खाद दे रही है जिसमें पूरी तरह से मिट्टी व पत्थर मिला हुआ है। भाजपा इसे लेकर पूरे प्रदेश मे आंदोलन कर कलेक्ट्रेट का घेराव कर रही है। इसी तारतम्य मे 10अगस्त को जिले भर से किसान रंगमंच मंच मैदान मे एकत्रित होकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने जिले भर के भाजपा पदाधिकारी व किसानों को आंदोलन मे शामिल होने का अपील किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें