ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: अंध विश्वास में साले ने कर दी जीजा की हत्या... पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Admin

Sun, Aug 20, 2023

सूरजपुर. दिनांक 19.08.23 को ग्राम दरहोरा निवासी बिशुन सिंह ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 अगस्त के रात्रि में पिता अमरसाय सब्जी पहुंचाने मामा सुभाष के घर पड़ोस में गया था वापस नहीं आने पर अपने मॉ और बहन के साथ घर से बाहर निकले तो मामा मान सिंह हाथ में कुछ लेकर दौड़ते भाग रहा था, मामा के घर पास रोड़ में देखे कि पिता गिरा पड़ा है खून से लथपथ था धारदार हथियार से मारने के निशान थे, पिताजी को मामा मानसिंह ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चंदौरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 87/23 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चंदौरा पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी मान सिंह पिता स्व. बालसाय 32 वर्ष ग्राम दरहोरा, थाना चंदौरा को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि जीजा अमरसाय मेरे लिए मुर्गी-तितरी चराता है जिससे मैं पागल हो रहा हॅू इसी कारण टांगी से मारकर उसकी हत्या कर देना बताया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
             

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें