: शराबी पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतारा...
Fri, Dec 2, 2022
बलरामपुर. शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरीनलेटा में पुत्र ने अपने ही पिता को लकड़ी के बेंत से मारकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है मामूली बात पर आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी बुलचु को अपने पिता सोनसाय का घर में बैठना पसंद नहीं था और वह उसे बार-बार काम करने को कहता था, वारदात के दिन भी इसी बात को लेकर अपने पिता से विवाद किया और बात इतना बढ़ गया कि आरोपी ने शराब के नशे में लकड़ी से अपने पिता के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था फिलहाल पुलिस ने इसमें अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
: विश्व एडस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन...रोकथाम बचाव सुरक्षित रहने के बताये उपाये...
Thu, Dec 1, 2022
सरगुजा. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के दिशनिर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान सरगुजा,(छ.ग.) में आज जन शिक्षण संस्थान के सभागार में विश्व एडस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि विकास पाण्डेय ब्लड बैंक प्रभारी अम्बिकापुर, विशिष्ट अतिथि हिमांशु सोनी इकाई प्रभारी सी.बी.सी.फ्ल्डि आउट रीच ब्यूरो अम्बिकापुर साथ ही एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, अजय कुमार कुजूर की उपस्थिति की गई. कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर एम सिद्दीकी ने कहा कि एचआईवी एक तरह का वायरस है जो हमारे खून में जाकर सफेद रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। बता दें दुनियाभर के किसी भी देश में एड्स का इलाज मौजूद नहीं है। यदि समय रहते इसका इलाज ना करवाया जाए, तो व्यक्ति अपनी जान गंवा सकता है इसी तारतम्य मे विकास पाण्डेय ब्लड बैंक प्रभारी अम्बिकापुर के द्वारा भी एच.आई.वी. संक्रमण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि सावधानी ही बचाव है इसे मेडिकल भाषा में हयूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस यानि एच.आई.वी. के नाम से जाना जाता है। हिमांशु सोनी ने एच.आई.वी. संक्रमण के बारे में विस्तार रूप से बता कर उनकी कैसी रोकथाम करनी चाहिए उसके बारे में बताया गया। यह व्यक्ति के रोगप्रतिरोधक क्षमता पर हमला करता है। जिसकी वजह से सामान्य बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता है। इससे बचाव ही सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय है। विश्व एडस दिवस पर जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के मध्य पेंटिग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता यादव, द्वितीय कमलावती दास, तृतीय सोनम सोनकर, एवं सोनाकक्षी साहू रहीं। साथ ही पंटिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन भगत, द्वितीय आरती गोस्वामी, तृतीय में सीता एवं राजिया नाज ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आभार एवं समापन सुश्री स्नेह लता ठाकुर के द्वारा किया गया।जन शिक्षण संस्थान सरगुजा एडस दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक के अजय कुमार कुजूर, हरिहर सिंह, मास्टर ट्रेनर श्रीमती वंदना मानिकपुरी, विवेक सिंह, रमेश यादव, राकेश रोशन खाखा, जगेश्वर एवं जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
: शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया...
Tue, Nov 15, 2022
सरगुजा. कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान सरगुजा अंबिकापुर के तत्वावधान में आज जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शफी अहमद श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन भारत सरकार के रूप में उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय तिर्की महापौर साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ ज्योति सिन्हा ,गिरीश गुप्ता डी.पी.ओ. साक्षरता अंबिकापुर, एम. सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा,केंद्रीय संचार ब्यूरो से हिमांशु सोनी , अंचल ओझा सरगुजा साइंस ग्रुप अंबिकापुर, डॉ अखिलेश द्विवेदी सहायक प्राध्यापक, डॉ सुषमा भगत सहायक प्राध्यापक की गरिमामय उपस्थिति रहीं. मंच का संचालन डॉ अखिलेश द्विवेदी ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के ऐसे नायक रहे, जिनको जनजातीय लोग आज भी गर्व से याद करते हैं. आदिवासियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने तब के ब्रिटिश शासन से भी लोहा लिया था. इसी तारतम्य मे शफी अहमद जी ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने वाले क्रांतिकारी मतवालों का राग ही निराला था अंग्रेजों से देश को आज़ादी दिलाने वाले महापुरुष कई रहे जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी महापुरुष जिन्हे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के आदिवासी लोग आज भी भगवान की तरह पूजते हैं. महापौर अजय तिर्की ने कहा कि अपने समुदाय की हितों के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन को भी अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया था ऐसे नेक योगदान के चलते उनकी तस्वीर भारतीय संसद के संग्रहालय में आज भी लगी है यह नेक सम्मान जनजातीय समाज में बिरसा मुंडा को ही प्राप्त है. गिरीश गुप्ता ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और छोटानागपुर पठार क्षेत्र की मुंडा जनजाति से संबंधित लोक नायक थे. आज स्वतंत्रता सेनानी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया जाता है. जनजातीय गौरव दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ,निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, पेंटिंग, प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट भी वितरित किया तो वही अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सदस्य एवं शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे.