: पति-पत्नी आनंद ओर शिवानी के जोड़े से बेहद खौफ है, नक्सलियों में…....
Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल
झारखंड-
आपने
देखी
तो
होगी
ही
फिल्म
चक्रव्यूह
जिसमें
अर्जुन,
रामपाल
और
ईशा
गुप्ता
पति-
पत्नी
के
किरदार
में
होते
हैं,
और
पुलिस
फोर्स
के
लिए
नक्सल
क्षेत्र
में
काम
करते
हैं।
लेकिन
जिनके
बारे
में
हम
बताने
जा
रहे
हैं।
आपको
वो
नहीं
हैं।
किसी
भी
फिल्म
के
पात्र
बल्कि
नक्सलियों
से
लोहा
लेने
वाले
पति-
पत्नी
हैं।
इनका
नाम
है।
प्रशांत
आनंद
और
शिवानी
तिवारी।
दोनों
रियाल
लाइफ
में
आईपीएस
अफसर
हैं।
एक
तरफ
जहां
एसपी
प्रशांत
लातेहार
में
पोस्टेड
हैं,
तो
वहीं
दूसरी
तरफ
उनकी
पत्नी
शिवानी
तिवारी
भी
गढ़वा
में
एसपी
हैं।
खौफ
नहीं
हैइन
दिनों
को
किसी
भी
चीज
का,
बल्कि
नक्सली
भी
कांपते
हैं
इन
के
डर
से
कही
लेना
का
देना
ना
पैड
जाय।
दोनों IPS पति-पत्नी छान रहे है जंगलो की खाक
दोनों
के
दोनों
जंगलों
से
घिरे
हुए
बूढ़ा
पहाड़
पर
नक्सलियों
के
खिलाफ
लड़
रहे
हैं।
तीन
दिन
पहले
ही
नक्सलियों
से
हुई
एक
बड़ी
मुठभेड़
के
दौरान
भी
एसपी
दंपती
ने
मिलकर
एक
दूसरे
के
मिसन
में
जुटे
रहे।
ओर
इस
मुठभेड़
में 6
जवान
शहीद
हो
गए
थे।
जबकि
चार
जवान
घायल
भी
हुए
हैं।
इनका
मेडिकल
अस्पताल
में
इलाज
चल
रहा
है।
मुठभेड़
के
दौरान
भी
इन
दोनों IPS
पति-
पत्नी
के
जोड़े
ने
अदम्य
साहस
का
परिचय
दिया
है।
इतनी
बड़ी
क्षति
होने
के
बावजूद
दोनों
ने
अपना
हौसला
नहीं
तोड़ा
और
अपने-
अपने
अभियान
को
जारी
रखा
हुआ
हैं।
यही
नहीं,
इन
दोनों
पति-
पत्नी
के
जोड़े
ने
पुलिस
जवानों
के
साथ
मिल
कर
जंगलो
की
एक-
एक
खाको
को
खोज-
खोज
कर
छान
रहे
है।
IPS शिवानी रह चुकी हैं जगुआर में भी एसपी
यह भी बता दें कि झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अफसर हैं-प्रशांत आनंद। वे पिछले साल 27 नवंबर को लातेहार एसपी बनाए गए थे। वहीं, उनकी पत्नी शिवानी तिवारी बंगाल कैडर के 2011 बैच की आईपीएस अफसर हैं। उन्हें शादी के बाद झारखंड कैडर में पोस्टेड किया गया था। इसके बाद ये जगुआर की एसपी बनीं, फिर बनाई गईं कोडरमा की एसपी और अब वर्तमान ये गढ़वा की एसपी का दायित्व संभाल रही हैं
: एक ही मकान से एक- एक कर निकली 11 लाशें
Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल
दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी से बड़ी खबर आ रही हैं। यहां पुलिस को एक ही घर से 11 लोगों के शव मिले हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली की कि एक घर में 11 लोगों के शव हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी ने आत्महत्या की है। मृतकों में कुछ लोगों की आंखों से काली पट्टी बंधी मिली है। मुंह में पट्टी बंधी हुई मिली है।
पुलिस ने बताया कि इनमें 10 शव जाल के फंदे में लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव फर्स्ट फ्लोर से बरामद किया गया। इस तरह से 11 लोगों का शव एक साथ पाया जाना हैरत की बात है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है ताकि इसके पीछे की वजहों को सामने लाया जा सके।
हालांकि पुलिस शुरुआती तौर पर इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। एक ही घर से 11 शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, उसे दो मंजिला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या या आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है।
पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार में दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। सुबह-सुबह इस तरह की खबर मिलते ही इलाके के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों में घटना को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
पुलिस ने बताया कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के बताया कि 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।