ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: एक ही मकान से एक- एक कर निकली 11 लाशें

Admin

Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल
दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी से बड़ी खबर आ रही हैं। यहां पुलिस को एक ही घर से 11 लोगों के शव मिले हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली की कि एक घर में 11 लोगों के शव हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी ने आत्महत्या की है। मृतकों में कुछ लोगों की आंखों से काली पट्टी बंधी मिली है। मुंह में पट्टी बंधी हुई मिली है।
पुलिस ने बताया कि इनमें 10 शव जाल के फंदे में लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव फर्स्ट फ्लोर से बरामद किया गया। इस तरह से 11 लोगों का शव एक साथ पाया जाना हैरत की बात है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है ताकि इसके पीछे की वजहों को सामने लाया जा सके।
हालांकि पुलिस शुरुआती तौर पर इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। एक ही घर से 11 शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, उसे दो मंजिला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या या आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है।
पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार में दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। सुबह-सुबह इस तरह की खबर मिलते ही इलाके के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों में घटना को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
पुलिस ने बताया कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के बताया कि 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें