कलेक्टर जनदर्शन : जिला कलेक्टर में जनदर्शन मंगलवार को, समय 12 से 2 बजे तक....
Mon, Jun 23, 2025
सूरजपुर. जिला मुख्यालय कलेक्टर जनदर्शन के समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। इस सप्ताह से जनदर्शन मंगलवार (24 जून से) को दोपहर 12:00 बजे से 02:00 तक लगाया जायेगा। जिले के लोग इस दिन अपनी समस्याओं के समाधान और निराकरण हेतु जनदर्शन में मंगलवार के दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : केंद्रीय संचार ब्यूरो का जयनगर योग शिविर का किया आयोजन...
Sat, Jun 21, 2025
सूरजपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय जयनगर जिला सूरजपुर योग शिविर किया आयोजन। जिसमे स्कूल की प्राचार्या श्री मति साफियाना खलको सांथ ही व्याख्याता कृष्णा नायक ,सुनीता सिंह,शिमला गुप्ता,उषा बेला,ज्योति शर्मा,तरन्नुम परवीन,सु .श्री लीना खाख,श्री मति आराधना खुशवाहा,एवं जया साना तथा ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी उपस्थित थे। योगा अभ्यास शिविर में व्याख्याता ज्योति शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग के महत्व को बताया और योग के विभिन्न आसान जैसे सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम, ताड़ा आसान, वज्रासन,हलासन ,सवासन , जैसे अनेक योग क्रियाओं को सिखाया। इस दौरा योग विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।उक्त प्रतियोगिता में रंगोली में किशन तथा मेहंदी में अहेदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने किया।
हादसा : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत...
Fri, Jun 20, 2025
धमतरी. धमतरी जिले के रावा गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है, हादसे के बाद गाँव के लोग आक्रोशित हो गए थे जिसे पुलिस प्रशासन की मदद से शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि भखारा थाना क्षेत्र के रावा गाँव के पास एक तेज रफ्तार टाटाएस की वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनो युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सड़क खून से सन गया था वही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जिसे देखकर लोगो की भीड़ उमड़ गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगातार इलाके में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर नाराज है। बताया जा रहा है कि मृतक नामदेव साहू और निरंजन चांद दोनो बागतराई गाँव के रहने वाले है जो किसी काम से धमतरी की ओर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार टाटाएस वाहन ने बाईक सवार युवकों को ठोकर मार दी,जिससे दोनो युवक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद टाटा एस के ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।वही लगातार हो रहे सड़क हादसे को लेकर धमतरी पुलिस ने अपील की है बाइक पर चलते है तो सावधानी पूर्वक चले ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।