: मंदिर में लाखो की चोरी...CCTV में कैद हुए चोर...
Fri, Nov 4, 2022
महासमुंद. जिले के सुप्रसिद्ध खल्लारी मंदिर मे अज्ञात दो नकाबपोशो ने बीती रात लाखो की चोरी कर फरार हो गये सुबह जब पूजा के लिए लोग आये तो पता चला की चोरी हो गयी. बहरहाल चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी मे कैदी हो गयी है जिसमे दो नकाबपोश मंदिर मे दाखिल होते है ,फिर मां खल्लारी के चरण स्पर्श कर दान पेटी का ताला काट कर लगभग सवा लाख रुपये नगद , माता का मुकुट , छत्र एवं चरण पादुका पर हाथ साफ कर फरार हो गये. खल्लारी ट्रस्ट की सूचना पर पुलिस डाग स्क्वायड व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच मे जुटी है . इस पूरे मामले मे खल्लारी थाना प्रभारी चोरी की पुष्टि करते हुवे अभी तक ट्रस्ट के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नही कराने की बात कह रहे है. गौरतलब है कि इन दिनो चोर मंदिर को निशाना बना रहे है पर पुलिस के हाथ उन तक नही पहुंच पा रहे है. बिरकोनी मंदिर, जैन मंदिर मे हुए चोरी का सुराग आज तक पुलिस नही लगा पाई है.
: फरार 420 का आरोपी गिरफ्तार...डेढ़ साल से फरार था आरोपी बैक कर्मचारी...
Fri, Nov 4, 2022
मुंगेली. 420 के फरार आरोपी बैंक कर्मी को लोरमी पुलिस ने धर दबोचा है प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोरमी के जोतपुर निवासी योगेश कुमार टंडन नें 10 फरवरी 2021 को लोरमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता तामस्कर टंडन द्वारा एयू फाइनेंस बैंक बिलासपुर से एक चार पहिया पिकअप वाहन फाइनेंस कराकर खऱीदा गया था. लोन की बकाया राशि को बैंक कर्मचारी संतोष राव के द्वारा वसूल किया जाता था. आरोपी संतोष राव के द्वारा बकाया राशि 95 हजार वसूल तो किया गया लेकिन प्रार्थी के लोन एकाउंट में जमा नही किया गया. आरोपी बैंक कर्मचारी के द्वारा प्रार्थी के लोन की रकम को अपनें पास रख लिया गया. जिस पर बैंक के द्वारा नोटिस जारी होनें पर पीड़ित नें मामले की रिपोर्ट लोरमी थानें में दर्ज कराई. जिस पर बैंक कर्मी के खिलाफ 420 का मामला पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही थी लेकिन आरोपी डेढ़ साल से फरार चल था.मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस नें आरोपी को राधिका विहार,सीपर रोड़ सरकण्डा बिलासपुर से धरदबोचा है जहा पर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल भेज दिया है.
: ATM बूथ में तोड़फोड़....हुआ गिरफ्तार...
Fri, Nov 4, 2022
भिलाई. भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के एसबीआई एटीएम बूथ में घुसकर एक युवक ने जमकर तोडफ़ोड़ कर दिया. गुरुवार रात एटीएम बूथ में चोरी की नीयत से एक युवक घुस गया और वह एटीएम मशीन से पैसे निकालने की कोशिश करने लगा. जब सफल नहीं हुआ तो उसने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए मशीन को तोडने की कोशिश की. उसके बाद भी पैसा नहीं निकला तो एटीएम में तोड़फोड़ कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छावनी पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के पावरहाउस में स्थित एसबीआई एटीएम में चोरी की कोशिश करने वाला आरोपी युवक शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे पकड़ा गया आरोपी युवक राजनांदगांव के चिखली थाना क्षेत्र के वार्ड 14 का रहने वाला है. आरोपी की पहचान सोनू दास मानिकपुरी, पिता दिगंबर दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है युवक एटीएम के अंदर घुस कर तोडफ़ोड़ कर पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था. आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है