ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: नये शराब दुकान खुलते ही ग्रामीणो ने किया विरोध.....

बिहारपुर- जिले के दुरस्थ अंचल बिहारपुर में अग्रेजी शराब दुकान खुलते ही स्थल को लेकर सरपंच सहित ग्रामीणो ने विरोध दर्ज कराते हुये स्थल परिवर्तन करने की मांग की है गौरतलब है कि अंग्रेजी शराब दुकान महुली मेन रोड पुरानाटोला चौक पर आबकारी विभाग द्वारा खोला गया है जिसे ग्रामीणों सहित ग्राम पंचायत सरपंच बाबूराम सूर्यवंशी ने आपत्ति जताई है.उन्होंने कहा यह स्थान रिहायशी क्षेत्र में आता है.उक्त स्थान पर मोहल्ले के लोगों का उठने बैठने का एक महत्वपूर्ण जगह है. जहां 24 घंटे ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है.उन्होने ने बताया कि जहां शराब दुकान, बार खाना, इत्यादि होते हैं वहां असामाजिक तत्वों का अड्डा रहता है. चौराहा होने के कारण छात्र-छात्राओं तथा जनसाधारण का आना-जाना भी उसी चैक से होता है. जिसका नकारात्मक प्रभाव सीधा उनके छात्र जीवन पर पड़ेगा क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्र है इस कारण से यहां इन बातों पर गौर करना आवश्यक है। शासन ने भी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इस दृष्टि से शराब दुकान रिहायती क्षेत्र में प्रतिबंधित करना आवश्यक है। यदि शासन के द्वारा सुनवाई नहीं की गई तो ग्रामवासीयों ने चेतावनी दी है कि आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें