ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: जंगल में लकडी लेने गये युवक को भालु ने किया जख्मी...

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. जिले दुरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चांदनी के रामगढ के आश्रित गांव तेलईपाठ में जंगल में लकडी लेने गये युवक को भालु ने हमला कर जख्मी कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का राजकुमार पंडो 35 वर्ष गांव से लगे जंगल में लकडी लेने गया था तो वही उसकी मुलाकात भालु के साथ उसके दो बच्चो से होने पर उसे जख्मी कर गंभीर कर दिया. भालु से संघर्ष कर किसी तरह युवक भालु के चंगुल से बाहर आया लेकिन तब तक भालु ने उसे जख्मी कर दिया. पुरे मामले की जानकारी गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली के कर्मचारी को मिलने पर जख्मी युवक को बिहारपुर स्वास्थ केन्द्र भेजा गया जहा पर युवक का उपचार किया जा रहा है. गौरतलब है कि इन दिनो बिहारपुर के क्षेत्र मे बडे पैमाने पर मक्के की खेती की जा रही है मक्के की फसल तैयार होते ही गांव मे शाम होते ही भालु आ धमकते है जिससे आये दिन भालु के साथ ग्रामीणो का आमना सामना हो जाता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें