ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: प्रतापपुर हवन और भंडारे के साथ धूमधाम से हुआ रामनवमीं का समापन

Admin

Sat, Apr 13, 2019


सचिन तायल

प्रतापपुर मां समलेश्वरी मंदिर में हवन और भंडारे के साथ रामनवमीं का समापन धूमधाम से हुआ,आज अष्टमी और नवमीं एक साथ मनाई गई जिसके लिए सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और उन्होंने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।मंदिर में पूजन कार्य पं. सीताराम दुबे,आनंद शुक्ला,विकास तिवारी व अन्य ने कराया।दोपहर में हवन हुआ जिसमें बाहर से आये ब्राह्मण ने पूर्णाहुति कराई और इसमें नगर के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया,हवन के पश्चात मां दुर्गा की आरती हुई और कन्या भोजन कराया गया।कन्या भोजन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।चैत नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर समिति द्वारा मंदिरों की साज सज्जा के साथ व्यपाक व्यवस्था की गई थी,रोज शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया तथा दीप भवन में दीप प्रज्वलित किये गए,पंचमी के दिन जगराता का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था,प्रतिदिन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिन्हें पुरस्कृत किया गया।पूरे आयोजन के दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश चौबे,हिन्दू सभा अध्यक्ष अनुजेश्वर पांडे,अक्षय तिवारी,अनिल मित्तल, विंध्याचल गुप्ता,आनंद शुक्ला,विक्रम नामदेव,वासुदेव पांडे,विकास तिवारी,प्रियंकल तिवारी,कमला यादव,कौशल दुबे अन्य ने सराहनीय योगदान दिया, आज नवमीं के दिन विजय शरण सिंह,जितेंद दुबे,नवीन जायसवाल,संजीव श्रीवास्तव,सुनील गुप्ता,दयाशंकर तिवारी,शिवशंकर जायसवाल,धनजंय गुप्ता,महावीर तिवारी,अम्बिका जायसवाल,सचिन तायल,मुरारी सोनी,विनोद जायसवाल,लाल बहादुर गुप्ता,सुनील मित्तल, गरीब राम गोयल,संदीप रजक,विवेक मिश्रा,नवीन नाविक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विनय तिवारी के नेतृत्व में स्काउट्स ने भी आयोजन के दौरान अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें