ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: हाथियों ने ली ग्रामीणों की जान लोगो मे आक्रोश

Admin

Tue, Apr 28, 2020

सचिन तायल सुरजपुर/ प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के  जंगलों में लम्बे समय से विचरण कर रहे हाथियो के दल ने बंशीपुर में दो ग्रामीणों को  मौत के घाट उतार दिया ,

दर्दनाक  घटना देर रात सोमवार की बताई जा रही है जहां करीब 8 की संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा था , इसी बीच कुछ ग्रामीण जानकारी के अभाव में जंगल से सटे खेत की फसलें देखने गए थे ,ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही  हाथियों का दल उनकी तरफ दौडा हाथियों ने दो ग्रामीणों को अपनी चपेट में लेकर पटक  कर मौत के घाट उतार दिया, इस हादसे के बाद से क्षेत्र में फिर एक बार हाथियों को लेकर दहशत का महौल बन गया,

जानकारी के मुताबिक कोरंधा निवासी सीता राजवाडे उम्र 48 वर्ष ,और बंशीपुर निवासी चेतन राजवाडे 50 वर्ष अन्य साथियों के रात करीब 8 बजे जंगल से सटे खेतों से घुमकर आ रहे थे इसी बीच विचरण कर रहे हाथियों ने दौडा कर दोनो को अपने चपेट में ले लिया , जहां अन्य साथी भागने में सफल रहे , सूचना के बाद सुबह घटना स्थल पहुंच वन विभाग की टीम पंचनामा तैयार कर तत्कालिक सहायता राशि मृतकों के परिजनों को  25-25 हजार रूपये को दी ,

वन विभाग सूचना देने मे विफल–

वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के बड़े अधिकारियों को जमकर जम कर अपना गुस्सा निकाला, ग्रामीणो का आरोप है की बीट में पदस्थ बीट प्रभारी के द्वारा ग्रामीणो को सूचना नही दी जाती हैं , जिसका  खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीणों ने बंशीपुर बीट प्रभारी पर आरोप लगाते हुए यहां से हटाने की मांग की है , ग्रामीणो का  आरोप  है की बंशीपुर बीट में पदस्थ प्रभारी अपने घर में रहकर डियूटी कर रहे है , इस वजह से ग्रामीणों को सूचना नही मिल पा रही है , ग्रामीणों के नुकसान हुए फसलो का भी मुआवजा में लापरवाही बरती जा रही हैं , वन विभाग की सुस्त व लापरवाह कार्यशैली ने ग्रामीणों को हाथियों के बीच मरने को झोंक दिया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें