ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: वेटनरी पाॅलिटेक्नीक में उत्तीर्ण छात्रों को वितरण किया गया डिप्लोमा....

Admin

Wed, Jan 29, 2020


राजेश सोनी

सूरजपुर- 27 जनवरी 2020 को वेटनरी पाॅलीटेक्नीक, सूरजपुर में डिप्लोमा इन एनीमल हस्बेंड्ररी उत्तीर्ण 72 छात्र-छात्राओं को पशुपालन में पत्रोपाधि प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति, डाॅ. एन. पी. दक्षिणकर, छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुलसचिव, छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय, डाॅ. एस. डी. हिरपुरकर, प्रभारी अधिकारी, वेटनरी पाॅलीटेक्नीक, छ.ग. कामधेनु विश्वविद्यालय, डाॅ. एम. के. गेंदले, उप-कुलसचिव, छ.ग. कामधेनु विश्वविद्यालय, संजीव जैन, कुलपति के निज सहायक,  छ.ग. कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं डाॅ नरेंद्र सिंह, उपसंचालक, पशुचिकितससा सेवायें सूरजपुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सत्र 2018-19 में डिप्लोमा इन एंनीमल हस्बेंड्ररी पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण 72 छात्र-छात्राओं को पशुपालन में पत्रोपाधि प्रमाणपत्र कुलपति के द्वारा वितरित किये गये। साथ ही पाठ्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी कु. रंजना सिंह, विवाश कुमार एवं प्रकाश कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कुलपति ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरणादायक एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न अवसरों के बारे में बताया एवं उनके द्वारा समस्त विद्यार्थियों को प्रेरणादायक एवं पशुपालन के क्षेत्र में व्यावसायिक अवसर के बारे में जानकारी दिया गया। डाॅ एस. डी. हिरपुरकर, प्रभारी अधिकारी, वेटनरी पाॅलीटेक्नीक, एवं डाॅ एम.के. गेंदले, उप-कुलसचिव, छ.ग. कामधेनु विश्वविद्यालय के द्वारा भी विद्यार्थियों को उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। डाॅ. ए. के. गौर, प्राचार्य वेटनरी पाॅलीटेक्नीक, सूरजपुर के द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह का संचालन डाॅ ओम प्रकाश, सहायक प्राध्यापक एवं डाॅ. कृष्ण कुमार कुशवाहा के द्वारा डाॅ. ए. के. गौर के निर्देशन में किया गया। इस समारोह को सफल बनाने में कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं क विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें