ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने भैयाथान मिश्रा क्लिनिक के संचालक ने संक्रमण से बचाव के लिए आर्सेनिक एल्बम-30 की दवा मुफ्त में बाट रहे....

Admin

Mon, May 10, 2021

संदीप पाल

भैयाथान।विकाशखण्ड भैयाथान के स्थानीय निजी होम्योपैथी मिश्रा क्लिनिक के संचालक द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आर्सेनिक एल्बम -30 की दवा मुफ्त में बाट रहे हैं, वही क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के इतने तेजी से फैलने की एक वजह लापरवाही भी है। मास्क न लगाना, शारीरिक दूरी का पालन न करना और बचाव के अन्य उपायों को न अपनाया जाना मुख्य वजह हैं। कोरोना से मुकाबले के लिए बचाव के उपायों को प्राथमिकता से अपनाना चाहिए। इस संक्रमण से निपटने के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की कुछ दवाओं के भी उत्साहजनक नतीजे सामने आए हैं। इसी को लेकर स्थानीय होम्योपैथीक के निजी चिकित्सक डा. वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाने के लिए आर्सेनिक एल्बम-30 की दवा काफी कारगर है। इस दवा के सेवन से शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ जाती है। डॉ श्री मिश्रा ने आगे बताया कि इस दवा की दो से तीन बूंदों को एक बड़े चम्मच पानी में डालकर दिन में तीन बार व सात दिन लेने से शरीर की इम्युनिटी छमता बढ़ जाता है।वही इस दवा के सेवन से संक्रमण का प्रभाव उस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्नयुनिटी पॉवर) पर निर्भर करता है। उत्तम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति पर संक्रमण का प्रभाव अत्यन्त न्यून होता है। इसी लिए मेरे द्वारा हौम्योपैथी औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 दवा की खुराक लोगों को मुफ्त में दी जा रही है।जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और संक्रमण से लड़ने में कारगर हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें