ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: राइस मिल के आड़ में की जा रही थी अवैध रेत भंडारण, काफी मात्रा में मिली रेत, एसडीएम, तहसीलदार की कारवाही-------

Admin

Thu, Sep 2, 2021

बैजनाथ केशरी

बलरामपुर - रामानुजगंज

रामानुजगंज------------ ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वाले रेत माफियाओं की नजर अब रामानुजगंज पर भी पड़ी इसका खुलासा तब हुआ जब एसडीएम अभिषेक गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा दल बल के साथ नगर सीमा से सटे ग्राम पुरानडीह राइस मिल के परिसर में गए तो वहां 1350 घन मीटर के करीब रेत अवैध रूप से भंडारीत था संभावना जताई जा रही है कि यहां से रेत उठाकर उत्तर प्रदेश बेचा जा रहा था राजस्व अधिकारियों ने मुख्य गेट को सील कर दीया वही पुराने पड़े डामर प्लांट में भी भंडारित रेत को पंचायत के हवाले किया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पुरानडीह में महालक्ष्मी राइस मिल के खाली पड़े मैदान में कन्हर नदी से रेत लाकर भंडारित किया गया था वही रात रात में चोरी चुपके रेत उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। जब इसकी सूचना एसडीएम अभिषेक गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा को लगी तो आज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं अवैध रूप से भंडारित करीब 1350 घन मीटर रेत को जप्त कर वही काम कर रहे मुंशी के सुपुर्द किया साथी पुराने डामर प्लांट में भंडारीत करीब 245 घन मीटर रेत को जप्त कर को भी पंचायत के हवाले किया। एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अवैध रूप से रेत के कारोबार को नहीं करने दिया जाएगा जहां भी सूचना मिलेगी तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने यह भी कहा कि कई दिनों से ग्राम पंचायत में अवैध रेत भंडारण की सूचना मिल रही थी जहां राइस मिल के आड़ में अवैध रेत भंडारण करके उत्तर प्रदेश की ओर भेजिए जा रही है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें