ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: महंगाई को लेकर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई विरोध प्रदर्शन।।

Admin

Mon, Jul 12, 2021

रामानुजगंज-------- पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़ते दाम व महंगाई के विरोध में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा ठेला पर मोटरसाइकिल रखकर पैदल मार्च कर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।                              इस अवसर पर अभिषेक सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूर्णता विफल साबित हो रही है जिस प्रकार से पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं इससे आम आदमी की कमर टूट गई है आज आम आदमी की स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें घर चलाना मुश्किल हो रहा है दूसरी ओर सरकार सिर्फ अपने गुणगान में लगी है उसे आम आदमी की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है अभी तक महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिस कारण लोगों में आक्रोश है श्री सिंह ने कहा कि सत्ता में आने के पूर्व मोदी सरकार के द्वारा सिर्फ झूठे सपने दिखाए गए थे। अपने वादों से मोदी सरकार मुकर रही है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा लरंगसाय चौक से ठेला पर मोटरसाइकिल रखकर पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई इस दौरान राकेश ठाकुर, दीपक कश्यप, आयुष सोनी, चंदन कुशवाहा, अनुज दास संतोष सिंह इंतखाब अंसारी रामसेवक यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें