ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: ब्लॉक स्तरीय मध्यान भोजन कुकिंग कास्ट प्रतियोगिता का आयोजन भैयाथान में किया गया ,संकुल केंद्र दर्रीपारा की महिला स्वयं सहायता समूह ने बाजी मारी....

Admin

Thu, Sep 26, 2019

संदीप पाल

भैयाथान। विकासखंड मुख्यालय के स्थानीय मंगल भवन में ब्लॉक स्तरीय मध्यान भोजन कुकिंग कास्ट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमें 11 संकुल से चयनित एक एक स्वयं सहायता समूह एवं रसोईया प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक शामिल होकर निर्धारित मापदंडों में अपने पार्क कला का प्रदर्शन किया ।

वही उक्त प्रतियोगिता में निर्धारित मापदंडों को लेकर 10 निर्णायक तय किए गए थे जिनके निर्णय के आधार पर संकुल केंद्र दर्रीपारा सर्वेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह प्रथम वही कल्याणी महिला स्वयं सहायता समूह डबरीपारा गंगोटी द्वितीय एवं संकुल केंद्र शिवप्रसादनगर से दुर्गा वाहिनी महिला स्वयं सहायता समूह सोनपुर (शी) तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के पश्चात विभिन्न संकुल से बनाए व्यंजनों का आनद लिया गया।वही कार्यक्रम में विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी शिवदयाल यादव के द्वारा विजेता हुए समूहों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। जिसमें प्रथम को तीन हजार व द्वितीय स्थान आने वाले को दो हजार वही तृतीय स्थान आने वाले को एक हजार रुपए का चेक दिया गया वही अन्य समूह व रसोइयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।इस दौरान अजेंद्र नाथ दुबे ,दिनेश देवांगन,ओम प्रकाश द्विवेदी, रज्जाक अंसारी,अमित सिंह,विजय गुप्ता, नशीम अंसारी,प्रसांत गुप्ता,अरविंद सिंह और समूह अध्यक्ष सहित रसोइया उपस्थित थे वही कार्यक्रम का संचालन गौरव गुप्ता के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें