ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: बाल मूर्तिकार अर्पित को विकास ने किया पुरस्कृत..........

Admin

Wed, Sep 1, 2021

रामानुजगंज- बलरामपुर

रामानुजगंज---------- राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे द्वारा समाज के बाल मूर्तिकार अर्पित तिवारी को महामाया मंदिर के पुजारी नंदलाल पांडे की उपस्थिति में सम्मानित किया गया एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कक्षा नवमी में पढ़ने वाले अर्पित तिवारी नगर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी भरत तिवारी के पुत्र हैं जो कक्षा चौथी से ही मूर्तिकला की ओर  रुझान रहा है। अर्पित कक्षा नवमी में पढ़ते हैं वही इनकी मूर्ति कला की जमकर सराहना होती है अर्पित के द्वारा भगवान गणेश भक्ति मूर्ति बनाई जा रही है जिसे देखने के लिए कई लोग आ रहे हैं एवं इसकी सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर विकास दुबे ने कहा कि हम लोगों के द्वारा अर्पित तिवारी को सम्मानित करने का उद्देश्य है कि अर्पित इससे और उत्साहित होकर बेहतर से बेहतर मूर्तिकार बन सके। श्री दुबे ने कहा कि अर्पित को पढ़ाई सुचारू रूप से रखने के साथ-साथ अपने मूर्तिकला की विद्या को और प्रखर करने की आवश्यकता है इस अवसर पर महामाया मंदिर के पुजारी नंदलाल पांडे ने भी अर्पित तिवारी के कला की प्रशंसा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें