ब्रेकिंग

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

जेसीबी की टक्कर से गर्भवती महिला समेत नवविवाहित जोड़े की मौत..

सूरजपुर: नेशनल हाईवे पर कैटरिंग वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात.

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

सूचना

: प्रतापपुर।मैने फरवरी में प्रतापपुर चंदोरा मार्ग का काम शुरू कराने का वादा किया था और आज इसे पूरा कर रही हूं,विधायक शकुंतला पोर्ते ने सड़क निर्माण के भूमिपूजन के ,,?

Admin

Sat, Feb 24, 2024

सचिन तायल

प्रतापपुर।मैने फरवरी में प्रतापपुर चंदोरा मार्ग का काम शुरू कराने का वादा किया था और आज इसे पूरा कर रही हूं,विधायक शकुंतला पोर्ते ने सड़क निर्माण के भूमिपूजन के बाद कही

प्रतापपुर से चंदोरा मार्ग की स्थिति काफी जर्जर है जबकि यह बनारस मार्ग से जुड़ती है और बड़ी संख्या में लोग इसी से आना जाना करते हैं।सड़क निर्माण की स्वीकृति के बाद तकनीकी कारणों से इसके टेंडर निरस्त हो जा रहे थे और आम लोगों की परेशानी दूर नहीं हो रही थी।नव निर्वाचित विधायक से भी लोग इसका जल्द टेंडर करा काम शुरू कराने की मांग कर रहे थे,अब इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है तथा ठेकेदार तय हो गए हैं।निर्माण शुरू कराने आज शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मिनी स्टेडियम में शकुंतला पोर्ते ने विधि विधान के साथ भूमिपूजन किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजकल में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।उन्होंने कहा कि यह सड़क सबकी जरूरत है,किसी को बनारस जाना है तो किसी वाड्रफनगर और कई गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय आना है।लेकिन सड़क की स्थिति सबके लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी,अब आप सभी निश्चिंत हो जाइए,काम शुरू होने के बाद तीव्र गति से निर्माण होगा और इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजनी तायल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता,प्रेमपाल अग्रवाल,अनूप गुप्ता,अरविंद जायसवाल,मुकेश तायल,विक्रम प्रताप सिंह,विक्रम नामदेव,काजू कश्यप,विश्वजीत सोनी,योगेंद्र सिंह,आकाश मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित थे।

विकास कार्यों की दी जानकारी…

विधायक शकुंतला पोर्ते ने इस दौरान प्रतापपुर वाड्रफनगर में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्रतापपुर में न्यायालय भवन की मांग बीस वर्षों से थी,मैंने यहां के अधिवक्ताओं को भी आश्वस्त किया था और अब बजट में सात करोड़ से ज्यादा की राशि इसके लिए मिली है।सड़क,पूल पूलिये सहित करोड़ों के काम हैं जिनकी स्वीकृति इस बजट में मिली है,कई विकास के काम शुरू भी हो गए हैं।उन्होंने कहा कि अब विधानसभा के दोनों ब्लॉक के लोगों को चिंता की जरूरत नहीं है,विकास आपके अनुरूप ही होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें