ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के सैनिकों ने अतिथियों की जमकर किया स्वागत,, निकाला मोटरसाइकिल रैली

Admin

Sat, Oct 9, 2021

बैजनाथ केशरी

रामानुजगंज -------------- पूर्व भाजपा संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ राम प्रताप सिंह एवं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के आज रामानुजगंज प्रवास के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम चंदनपुर से विशाल मोटरसाइकिल रैली निकालकर आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े के साथ आतिशी स्वागत किया गया। दोनों नेताओं के द्वारा भारत माता चौक में भारत माता की मूर्ति में पूजा अर्चना की गई वही मां महामाया मंदिर में भी जाकर मत्था टेका।
इस अवसर पर मां महामाया मंदिर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम प्रताप सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के राह पर अग्रसर है भारत का डंका विदेशों में भी बज रहा है लगातार साहसिक फैसले देश हित में हो रहे हैं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है केंद्र सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है कोरोना महामारी से देशवासियों को बचाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है अब तक 80 करोड़ भारतवासियों को टीके का प्रथम डोज लग चुका है। पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा जिला महामंत्री ओम प्रकाश जयसवाल, जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव, सुभाष केसरी, सुभाष जायसवाल, लवकेश पैकरा उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष बलरामपुर अजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरगढ़ आशीष गुप्ता, मेंहिलाल आयाम, प्रमोद कश्यप, विजय रावत,पवन गुप्ता, अनूप कश्यप, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर अतिथियों का किया गया स्वागत)

नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यों की जमकर की सराहना प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के कार्यों की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान नगर विकास के लिए किए कार्यो के कारण दोबारा जनता उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष बनाई उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया एवं कर रहे हैं।

मोटरसाइकिल रैली आतिशबाजी ढोल नगाड़े के साथ किया गया स्वागत राम प्रताप सिंह एवं रामसेवक पैकरा के रामानुजगंज आगमन के दौरान नगर सीमा से 10 किलोमीटर पीछे चंदनपुर से ही स्वागतो का दौर शुरू हो गया चंदनपुर से ही विशाल मोटरसाइकिल रैली ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ स्वागत की गई भारत माता चौक में सुभाष केसरी के नेतृत्व में जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया वहीं रेस्ट हाउस रोड में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा स्वागत किया गया वहीं जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें