ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: तेज आंधी तूफान से उड़ी घर कि छतें जनपद अध्यक्ष ने,,,,

Admin

Sat, May 14, 2022

सचिन तायल

प्रतापपुर शुक्रवार कि शाम विकासखंड प्रतापपुर में तेज बारिश के दौरान तूफ़ान ने अपना कहर बरपाते हुए ग्राम पंचायत चंद्रेली के खुटहनपारा में एक ग्रामीण समल साय पिता बीरसाय के पूरे घर को लील लिया। ग्रामीण का मकान तूफ़ान कि मार से बुरा तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है मकान कि खपरैल, बांस व बल्ली सभी उजड़ गए हैं ग्रामीण ने किसी तरह से तूफ़ान के कहर से अपनी, परिवार तथा अपने मवेशियों कि जान बचाई तूफ़ान से मकान में रखी खाघ सामग्री भी बरबाद हो चुकी है जिसके कारण ग्रामीण के समक्ष रहने कि व्यवस्था के साथ-साथ पेट भरने का भी संकट खड़ा हो गया है। इस तूफ़ान से ग्रामीण को भारी आर्थिक नुक़सान पहुंचा है। वहीं ग्राम पंचायत जजावल में भी तूफ़ान ने अपना कहर बरपाया है। तेज तूफ़ान के कारण जजावल के उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगा शेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

खबर मिलते ही पटवारी को लेकर पहुंचे जनपद पंचायत अध्यक्ष -जगत लाल आयाम

तेज आंधी तूफान से ग्राम पंचायत चंद्रेली निवासी समल साय पिता बीरसाय के मकान की गिरने की सूचना मिलते ही जनपद पंचायत अध्यक्ष जगत लाल आयाम क्षेत्र के पटवारी को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंचे जहां पटवारी ने नुकसान का पंचनामा कर तत्काल आरबीसी 6-4 का प्रकरण बनाया व प्रकरण कि स्वीकृति हेतु जांच प्रतिवेदन बनाकर तहसीलदार प्रतापपुर के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। जनपद अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें