ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: टीकाकरण महाअभियान के पूर्व भैयाथान में निकाली गई रैली,10 दिसंबर से 11 दिसंबर तक टीकाकरण महाअभियान का होगा आयोजन...

Admin

Thu, Dec 9, 2021

संदीप पाल

भैयाथान।ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान में टीकाकरण महाअभियान के पूर्व हाई स्कूल के बालक व बालिकाओं सहित जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में टीकाकरण महाअभियान के पूर्व रैली निकालकर ग्राम में टीकाकरण हेतु जन जागरूकता फैलाते हुए ग्रामीणों से टीकाकरण कराने की अपील की गई।


गौरतलब हो कि 10 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पूरे जिले में टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस महाभियान के पूर्व रैली निकाला गया। रैली भैयाथान स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर पुरानी बस्ती,भैयाथान बस स्टेंड होते हुए हर्रापारा से पुनः हाई स्कूल ग्रांउड भैयाथान में रैली समाप्त किया गया। इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों को टीकाकरण लगाने को लेकर अपील की गई।


इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह,नूर आलम,संतोष सारथी,सरपंच फुलबस सिंह,उप सरपंच नवीन अग्रवाल,पंच पवन गुप्ता,महेश सिंह,अशोक कुशवाहा,मुख्यकार्यपालन अधिकारी आर डी साहू, वि:खण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मरावी,सचिव आंनद सिंह,शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन सहित बालक व बालिका काफी संख्या में इस रैली में उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें