ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: झिलमिली थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई ...

Admin

Sat, Sep 28, 2019

संदीप पाल

भैयाथान। झिलमिली थाना परिसर में आज दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानेदार जमाल फिरदौसी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने और आपसी भाईचारगी के साथ शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर थाना प्रभारी जमाल फिरदौसी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह के अफवाह पर लोग ध्यान नहीं दें, बल्कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि विजय दशमी के पहले दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अपने-अपने पंडाल से मूर्ति विसर्जन के लिए रूट-चार्ट को थाना में जमा कराएं, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान कोई भी शरारती तत्व आपसी सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीक के थाना को देना सुनिश्चित करें।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव व जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,राजीव प्रताप सिंह,प्रकाश दुबे,अनिल सिंह ,शिव नाविक,भोले गोयल,अभय सिंह,एसआई प्रमोद डनसेना ,एएसआई लवकुश राजवाड़े,आरक्षक हितेस्वर राजवाड़े, कमलेश मानिकपूरी ,रामकुमार सिंह,भूपेंद्र दुबे, सहित उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें