ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ रिश्वत खोर लिपिक निलंबित…

Admin

Fri, Feb 28, 2020

संदीप पाल

सूरजपुर । जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह क्षत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार आशीष प्रताप सिंह ग्राम पंचायत भैयाथान के द्वारा जुगेश्वर प्रसाद सहायक ग्रेड-2 के द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जुगेष्वर सहायक ग्रेड-02 के द्वारा रिश्वत लेते हुए विडियों के माध्यम से शिकायत सत्य होना पाया गया है। जिसपर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देषन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शासकीय नियम के विरूद्व अथवा शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने तथा अनुषासनहीनता का दोषी मानते हुए छ0ग0 सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् जुगेष्वर सहायक ग्रेड-02 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में जुगेश्वर प्रसाद सहायक ग्रेड-2 को मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रेमनगर नियत किया गया है। निलंबित कर्मचारी को निलबंन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें