ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: जिला प्रशासन के पहल पर करोड़ो की लागत से तैयार हो रहा है मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

Admin

Mon, May 28, 2018
 
सूरजपुर- सूरजपुर जिले मे जहां किसानो के लिए सुखे कि मार समेत कई समस्याओ का सामना करना पङता है, वही जिले के डिजीटल ग्राम सिलफिली में संभाग का एकमात्र मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट तैयार किया जा रहा है, जिससे किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन के लिए भी जागरुक किया जाएगा। कृषि बाहुल्य सूरजपुर जिले मे प्रशासन के द्वारा करोड़ो की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट तैयार किया जा रहा है, जिसका काम भी शुरु हो गया है। मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट मे प्रतिदिन पांच हजार लीटर दूध की खरीदी की जाएगी, जिससे किसानों को जहां दूध के बिक्री के लिए दूसरे जिलो का सहारा लेना पङता था, वही अब किसान दूध को अच्छे दरों पर प्लांट मे ही बेच सकेंगे, साथ ही कृषि के साथ उनकी आजीविका मे भी बढोतरी होगी। किसानो के लिए जहां कृषि कार्य ही एकमात्र सहारा होता है, वही कभी मौसम की मार तो कभी सब्जियों के कम दाम से किसान हमेशा ही प्रभावित होते रहते हैं, ऐसे में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट से किसानों को एक बड़ी सौगात मिल सकेगी। जिले के कलेक्टर श्री के0सी0 देवसेनापति ने बताया कि इस प्लांट से पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सकेगा और कई किलोमीटर दूध बेचने के लिए परेशान होने वाले किसानों को भी राहत मिलेगा। उन्होंने बताया कि बहरहाल किसानों को दुध बेचने के लिए कम दामो पर दूसरे जिले मे जाना पड़ता था, ऐसे में सिलफिली गांव मे मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट किसानों के आमदनी के लिए अहम भुमिका निभाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें