ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: *जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवी के लिए चयन परीक्षा के बाद सूरजपुर जिले की मेरिट लिस्ट में प्रतापपुर का दबदबा*

Admin

Sat, Mar 23, 2019

सचिन तायल

प्रतापपुर।जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं के लिए चयन परीक्षा के बाद सूरजपुर जिले की मेरिट सूची में प्रतापपुर का दबदबा है,एससी और एसटी वर्ग की अलग अलग सूची को देखें तो योजना के लिए निर्धारित पांचों बच्चे प्रतापपुर विकासखण्ड के स्कूलों से हैं,इनमें से तीन बच्चे बीईओ की पहल पर राजमोहिनी आश्रम खोरमा में जनसहयोग से संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर से हैं।वहीं कक्षा नवमीं के लिए भी जारी मेरिट सूची में एससी और एसटी दोनों वर्ग में प्रतापपुर के बच्चे ही टॉप में हैं।
गौरतलब है कि जवाहर उत्कर्ष योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत एससी व एसटी वर्ग के बच्चों को प्रदेश के टॉप के दस उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षा दिलाई जाती है और उनका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है,सीटों की बात करें तो कक्षा छठवीं के लिए एक जिले के लिए पांच सीट निर्धारित है और कक्षा नवमीं के लिए पूरे राज्य में पचास सीटें निर्धारित हैं।इन उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षा दिलाने कुछ दिनों पूर्व जिलावार चयन परीक्षा आयोजित हुई थी जिसकी मेरिट सूची शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।जिले से कक्षा छठवीं के लिए दोनों वर्गों की जारी मेरिट सूची में प्रतापपुर विकासखण्ड का दबादबा है और अधिकांश बच्चे इसी ब्लॉक से हैं,मिली जानकारी के अनुसार जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत पढ़ाई के लिए सूरजपुर जिले से पांच बच्चों का चयन होना है जिसमें एसटी वर्ग से चार व एससी वर्ग से एक बच्चे का और अब मेरिट लिस्ट देखें एसटी वर्ग से टॉप चार व एससी वर्ग से टॉप एक बच्चा प्रतापपुर ब्लॉक का ही है,योजना के लिए बच्चों का चयन भी मेरिट लिस्ट के आधार ओर होना है तो स्वाभाविक है इन पांच बच्चों का ही चयन तय है जिसमें एसटी वर्ग से आशीष कुमार पिता सुखलाल प्राथमिक शाला मसगा, मिथलेश पिता करण सिंह प्राथमिक शाला पडीपा, राकेश पैंकरा पिता पवन साय प्राथमिक शाला डोमहत,सोनू सिंह पिता सुरेश कुमार प्राथमिक शाला आश्रम सेमराकला व एससी वर्ग से शिवमंगल पिता देवसाय प्राथमिक शाला महवारी पारा मसगा शामिल हैं।कक्षा नवमीं के लिए चयन परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट सूची की बात करें तो प्रतापपुर से एससी वर्ग से एक बच्चा मेरिट लिस्ट में टॉप व एसटी वर्ग से आठ बच्चे टॉप में हैं,चूंकि पूरे राज्य स्तर से केवल पचास सीट इस योजना के लिए है तो अभी यह कहना मुश्किल है कि इनमें से कोई बच्चा चुना जाएगा लेकिन जब पूरे राज्य से संयुक्त मेरिट सूची बनेगी और अगर ये उन पचास में शामिल हो गए तो इनका चयन कक्षा नवमीं में उत्कर्ष योजना के लिए हो जाएगा।बच्चों की इस कामयाबी को प्रतापपुर के लिये एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है,बीईओ जनार्दन सिंह ने इसे स्थानीय शिक्षकों के साथ बच्चों की मेहनत व शिक्षा को लेकर बदलती सोच बताते हुये सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

चार बच्चे राजमोहिनी आश्रम में चल रही निःशुल्क कोचिंग से

जवाहर उत्कर्ष योजना के लिए चयन परीक्षा के बाद जारी मेरिट सूची में शामिल टॉप पांच बच्चों में से चार राजमोहिनी आश्रम खोरमा प्रतापपुर में बीईओ की पहल पर जनसहयोग से चल रहे निःशुल्क आवासीय कोचिंग से हैं।राजमोहिनी आश्रम में 52 बच्चे जो ग्रामीण क्षेत्रों से हैं निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्राप्त कर रहें हैं जहाँ उन्हें कक्षा छठवीं में नवोदय,एकलव्य व अन्य स्कूलों की चयन परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।यह निःशुल्क कोचिंग वर्तमान बीईओ जनार्दन सिंह की पहल पर हो रहा है जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपना योगदान दे रहे हैं,शासकीय स्कूलों के शिक्षकों के साथ स्वयं बीईओ बच्चों को पढ़ाते हैं।बीईओ ने अपनी पदस्थापना के बाद से ही प्रतापपुर ब्लॉक में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने सराहनीय काम किये हैं,यह कोचिंग सेंटर इसी का उदाहरण है और अब उत्कर्ष योजना के लिए इस कोचिंग के साथ पूरे प्रतापपुर ब्लॉक से कई बच्चों के मेरिट सूची में आने से उनका प्रयास दिखने भही लगा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें