ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: जमीन विवाद को लेकर आज तड़के एक बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट ...

Admin

Sat, Sep 7, 2019

रमेश गुप्ता

सूरजपुर । चांदनी थाना क्षेत्र के देवडी़ में जंगल की जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला की धार दार हथियार व लाठी डंडे से तबक तोड़ हमला कर दिया और बुजुर्ग महिला की घटना स्थल में ही मौत हो गई ..वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका देवड़ी निवासी देवसिया पति रामविलास उम्र लगभग 56 वर्ष ने आज सुबह लगभग 8:00 बजे अपनी गाय को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए जा रही थी की रास्ते मे ही उसके परिवार में रिस्ते में लगने वाले भसुर राम लखन एवं उनके अन्य तीन साथियों ने मिलकर टाँगी और डंडे से वॉर कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया… राम लखन के साथ मारने वाले में अन्य 3 के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहां स्थित ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रामलखन व अन्य 3 ने मिलकर देवसीया को मौत के घाट उतारा दिया हैं जिसे मृतिका देवसिया के सिर एवं गर्दन पर गहरे चोट के निसान है। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका व उनके भसुर के बीच परिवारिक जमीनी विवाद बहुत दिनों से चल रहा है था और कई बार रामलखन के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है।इसी के कारण आज देवसिया को मौत के घाट उतार दिया … ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गए ।वही पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहारपुर लाया गया है।जहा पोस्ट मार्डम कर शव को परिजनों को सौप दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें