ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: कोरोना वायरस : बेवजह घूम व गफ सफ कर रहे लोगो को एसडीएम ने दो दो छड़ी लगाया तो कुछ को उठक बैठक तक कराया...

Admin

Thu, Mar 26, 2020

संदीप पाल

भैयाथान । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो बेवजह सडक़ों पर खुलेआम घूम रहे हैं,और भैयाथान के प्रतापपुर मार्ग पर बंद दुकान के सामने गप सफ़ कर रहे ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है।
सूरजपुर जिले के भैयाथान क्षेत्र के प्रतापपुर मार्ग में ऐसे लोगों के खिलाफ आज एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत के द्वारा कई लोगों को उन्होंने घूटनों के बल खड़ा कराया, तो किसी को दो दो छङी लगाकर उनको उठक-बैठक तक कराई गई।

एक ओर प्रसाशन के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण एवं आमजनों में इसके प्रति जागरुकता लाने, प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत व तहसीलदार प्रतीक जायसवाल के द्वारा क्षेत्र का सघन दौरा किया जा रहा है।
उनके द्वारा लोगों को घर से ना निकलने की समझाइश दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर खतरनाक कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु ग्रामीणों को समझाइश भी दी जा रही है तथा उन्हें खुद जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने को भी कहा जा रहा है।क्यो की सुरक्षा ही एक कोरोना का बचाव है।

।।पुलिस लगातार कर रही पेट्रोलिंग।।

जिले के थाना-चौकी की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में पूरे दिन व रात्रि में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सावधानी बरतते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए जागरुक कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें