ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: कोरोना वायरस को लेकर प्रसाशन सख्त,एसडीएम ने संभाली कमान,अब घर से ही देख सकेंगे माँ कुदरगढ़ी की आरती....

Admin

Tue, Mar 24, 2020

प्रकाश दुबे..

भैयाथान (संदीप पाल) कोरोना वायरस से बनी नाजुक स्थिति के बावजूद भैयाथान का तबका इस संक्रमित बीमारी को लेकर बेपरवाह है। मंगलवार को एसडीएम सहित तहसीलदार व पुलिस ने आखिरकार सख्ती दिखाते हुए चौक-चौराहों पर डंडा लेकर लोगों को जमकर फटकार लगाया। पुलिस के समक्ष धारा 144 को सख्ती से लागू किए जाने की चुनौती है। कई बार पुलिस की ओर से लोगों से सहयोग करने की गुजारिश की गई है। इसके बाद भी सरकारी पाबंदियों को दरकिनार कर लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। 
आज भैयाथान मैन चौक पर एसडीएम व तहसीलदार सहित पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों में घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाया। पुलिस के दिए चेतावनी को लोगों ने हल्के में लिया है। लिहाजा पुलिस ने अब सख्ती बरतते हुए वाहनों की धरपकड़ शुरू की गई है। भैयाथान में सोमवार को दुकानों के एकाएक खुलने से लोग भी घरों से निकलकर सड़कों में नजर आने के बाद प्रशासन हड़बड़ा गया। यह सिलसिला आज मंगलवार को भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब बलपूर्वक लोगों को अब घरों का रूख करने के लिए दबाव बनाया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नगर के लोग भी समर्थन में दिख रहे है। संक्रमित बीमारी होने के बावजूद अब भी कई लोग बिना मास्क के नगर में दिखाई दे रहे है। 
ज्ञात हो कि भैयाथान में भले ही कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी मामले सामने नहीं आए, लेकिन एहतियातन प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कुछ लोगों की लापरवाही से लोग खतरे में पड़ सकते है। इस बीच आज भैयाथान चौक में एसडीएम सहित पुलिस अधिकारीयो ने डंडा और बातचीत के जरिए लोगों को अंतिम चेतावनी दी है। घरों में रहकर सरकारी निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस ने एक तरह से लोगों पर दबाव बनाया है। ऐसे में कल दिख रही भीड़ आज सन्नाटे में बदल गई। नगर के मुख्य मार्गों में दोपहर बाद सन्नाटा नजर आया। पुलिस आगामी 31 मार्च तक इसी रूख के साथ मुस्तैद रहेगी।

कुदरगढ़ की आरती को लाइव देख सकेंगे अपने मोबाइल पर।।

जिले के दर्शनीय स्थल कुदरगढ़ धाम की सुबह शाम होने वाली आरती को अब ऑनलाइन अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे इस संबंध में भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत ने कहा कि लोग अब अपने मोबाइल पर भी कुदरगढ़ी माता की सुबह शाम होने वाले आरती को अपने घर से ही फेसबुक,ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम के माध्यम से भी सुन सकेंगे।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस को लेकर सूरजपुर कलेक्टर के द्वारा पूर्व में ही कुदरगढ़ मेला सहित दुकान व दर्शन पर रोक लगा दिया गया था इसी को लेकर कुदरगढ़ी माता की आरती को मोबाइल के माध्यम से भक्तों तक प्रसाशन के द्वारा पहुचने का प्रयास किया जा रहा है।

लॉकडाउन का पालन पुलिस ने बरती सख्ती।

नगर में पुलिस की सख्ती के बीच लॉकडाउन का पालन पूरी सख्ती के साथ सफल बनाने में लग गई पुलिस राशन एवं मिल्क पार्लर की आड़ में खुल रही अन्य दुकानों को पुलिस ने बंद कराया ना सिर्फ बेवजह बाजार में घूम रहे लोगो को कान पकड़कर उठक बैठक तक करवाई गई तो दवा का बहाना लेकर बाजार का नजारा देखने वालों को तमाचे भी रसीद की गई ।कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कलेक्टर के द्वारा जिले में31 मार्च तक लॉकडाउन किए जाने की घोषणा की गई है और जिले में धारा 144 भी लगा हुआ है ऐसे में आवश्यक सेवाओ से जुड़े लोगो के अतिरिक्त अन्य लोगो की आवाजाह को पूणतःप्रतिबंधत है।इस दौरान तहसीलदार प्रतीक जायसवाल,थाना प्रभारी सहित थाना के स्टॉप उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें