ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: इस गांव की महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत पर पति की तरह गांव को सजाने,संवारने का लिया शपथ...

Admin

Tue, Sep 3, 2019

संदीप पाल

भैयाथान ।विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़सरा के महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत रखकर गांव को सजाने,संवारने के तारतम्य में सोमवार को बसकर बाजार में रैली निकालकर सभी दुकानदारों व ग्रामीणों को स्वच्छता व प्लास्टिक के उपयोग से हो रहे दुष्परिणाम के बारे में घूम घूम कर बताया कि प्लास्टिक खाने से मवेशियो के मौत हो रही है,प्लास्टिक से नाली जाम हो रहा है, खेत बाड़ी के जमीन की उपजाऊ शक्ति नष्ट हो रही है घरों के आसपास प्लास्टिक ही प्लास्टिक हो जा रहा है इसलिए हम सभी प्लास्टिक का उपयोग बंद करें तथा बाजार को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह किया जिस पर दुकानदार व ग्रामीण जन ने महिलाओं के मिशन प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता युक्त ग्राम पंचायत का साथ देने का भरोसा दिया।
ज्ञात हो बड्सरा के स्वयं सहायता समूह के महिलाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने,क्रांकीट सड़क पर जलभराव के निदान तथा महिला स्वयं सहायता समूह की उन्मुखीकरण हेतु कलेक्टर सूरजपुर दीपक सोनी से विगत 22 अगस्त को मुलाकात की थी। महिलाओं का कहना है कि अगर कुछ दिनों बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्टर सूरजपुर से पुनःमुलाकात कर समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान लीलावती, पार्वती सिंह, सुधा सिंह, मीना, चंदा, मानती,विमला,फूल कुवर, श्रेया यादव,सोनमती, सोनाली,अनित,कदम कुवर, श्याम पति,संतोषी ,सविता सिंह, अनिता, सुमित्रा,रिता,राजकुमारी, प्रतिमा, कमला ,कुसुम ,सरिता ,निर्मला ,प्रभावती ,फुलेश्वरी, मानमती ,मांगती ,फूलमती, सुशीला ,सुनीता ,ललिता मिठाइयां, हीरामनी, असलेखा ,कल्याणवती ,जानकी ,मंसुरिया ,सावित्री, कन्या बाई ,धनपतिया, धनपतिया ,गौरी बाई ,ममता ,सीमा सामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें