ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: अवैध संबंध के शंका पर पत्नी की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास की सजा......

Admin

Mon, Sep 27, 2021

बैजनाथ केशरी

रामानुजगंज -----------अवैध संबंध को लेकर पत्नी की हत्या करने वाला शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ललितपुर के 35 वर्षीय देवनाथ नगेसिया पिता शाहरु नगेसिया को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 200 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है वही अर्थदंड अदा न किए जाने पर दो माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास है । धारा 201 के तहत 2 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 200 रुपए के अर्थदंड, अर्थदंड  न अदा अदा किए जाने पर एक माह का सश्रम कारावास की प्रावधान है। अतिरिक्त लोक अभियोजक ध्रुव प्रसाद गुप्ता थे। इस संबंध में बताया गया कि अभियुक्त देवनाथ नागेसिया 28 अक्टूबर 2019 को रात्रि 9 से 10 के बीच मृतक पत्नी कलेश्वरी पर दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने के शंका से लकड़ी काटने वाला फावड़ा और लोहे की सब्बल से उसके शरीर के कई हिस्सों में बार-बार प्राणघातक हमला किया था जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। दूसरे दिन मृतिका के पिता सीताराम ने शंकरगढ़ थाना में जाकर पूरे घटना को बताया तत्पश्चात पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया था।।

साक्षी का विलोपन संदेश से परे ------------ विद्वान न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोमानी ने अपने आदेश में लिखा है कि घटना दिनांक , समय और स्थान पर आरोपी देवनाथ नगेसिया के द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए हत्या करने के आशय से के लकड़ी के फावड़ा से व लोहे के सब्बल से मारपीट अपनी पत्नी कलेश्वरी की हत्या कारीत किया जाना संदेह से परे प्रमाणित हो जाता है साथ ही हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के फावड़ा को जलाकर व लोहे के सब्बल को छुपाकर तथा अपने गमछा  को फाड़ कर छुपाने जैसे कार्य करते हुए साक्ष्य का विलोपन किया जाना भी संदेह से परे प्रवाहित हो जाता है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें