कार्यवाही : नशीली दवाइयों के सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा...
Wed, Jan 14, 2026
सूरजपुर. बसदेई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में इण्ड-टू-इण्ड विवेचना कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है अब तक 600 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया है। पूर्व में दिनांक 19.10.2025 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान के कब्जे से 48 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया। पूछताछ आरोपियों ने बताया कि ग्राम जमड़ी के पवन पाटील, मोहर मनियां, श्रावण पाटील तथा एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक से कई बार नशीली इंजेक्शन खरीद कर बिक्री हेतु लाया गया है जिसके बाद पुलिस ने मोहरमनिया को पकड़ा जिससे 252 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर पवन पाटिल व एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया। इसी क्रम में श्रावण पाटील को भी पकड़ा गय। प्रकरण में आरोपीगण द्वारा उक्त नशीली इंजेक्शन को विश्रामपुर के दिनेश राव उर्फ बबली एवं उसकी पत्नी सोनिया राव उर्फ बंटी से खरीदकर लाना बताया। उक्त प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन दवा को अरोपियों को अवैध रूप से अपने संरक्षण में बिक्री कर औषधी व्यापार करना तथा आपराधिक षड़यंत्र कर अपराध का दुप्रेरणा करना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दिनेश व सोनिया को पकड़ा जिनके कब्जे से 300 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था इस मामले में एक आरोपी लवकेश रवि उर्फ रिंकू फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मंगलवार को प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर फरार आरोपी लवकेश रवि उर्फ रिंकू पिता सुरेन्द्र रवि 28 वर्ष निवासी केशवनगर, थाना विश्रामपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने रमेश राव को अवैध नशीली इंजेक्शन देना स्वीकार किया जिसके विरूद्ध धारा 21(21), 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह आरक्षक देवदत्त दुबे महेंद्र सिंह राकेश सिंह आदित्य यादव रामकुमार सिंह दिलीप साहू भुनेश्वर सिंह प्रेम सिंह महिला आरक्षक पूनम सिंह प्रफुल्ल टोप्पो सैनिक अनिल विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तस्करी : मवेशी तस्कर गिरफ्तार,7 मवेशी जप्त...
Wed, Jan 14, 2026
सूरजपुर. भटगांव पुलिस ने मवेशी तस्करी करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक मवेशी ले जाने के मामले में पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 13 एच 4660 से 7 रास मवेशी सहित संजय राम पिता स्व. प्रसाद राम 40 वर्ष निवासी तमगे खुर्द थाना रंका, जिला गढ़वा झारखण्ड, एनूल अंसारी पिता मोहम्मद अकबर 40 वर्ष ग्राम दतिमा व विकास सिंह पिता अजय सिंह 21 वर्ष निवासी छिपादोहर कला, थाना विश्रामपुर को पकड़ा।इन लोगों से मवेशी बिक्री-परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मामले में पिकअप वाहन एवं 7 रास मवेशी जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आग : राईस मिल के गोदाम में लगी आग,बारदाना जलकर हुआ खाख..
Mon, Jan 12, 2026
सूरजपुर. नगर सीमा से लगे ग्राम पर्री में सोमवार की सुबह सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो साल से बंद पड़े राईस मिल के गोदाम में ऊंची ऊंची आग की लपटें दिखी।देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया। तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना दमकल कंट्रोल रूम को मिली थी।सूचना के तुरंत बाद सूरजपुर की तीनों दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग बुझाने का उपक्रम करने लगी। आग की भयावता को देखते हुए कोरिया, अम्बिकापुर और एसईसीएल बिश्रामपुर से 3 और दमकल वाहन बुलानी पड़ी। 6 दमकल वाहनों के 45 कर्मियों ने 15 घण्टे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े पांच बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस बीच सभी दमकल वाहनों ने पानी के लिए 30 राउंड लगाया। नगरपालिका की पानी टंकी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बोर से लगातार पानी की सप्लाई दमकल वाहनों में की जा रही थी।आग बुझाने में करीब 2 लाख लीटर से अधिक पानी का उपयोग किया गया। घटना स्थल का टेम्परेचर इतना ज्यादा था कि कर्मियों को काफी जदोजहद करनी पड़ी। बताया गया है कि इस हादसे में बंद गोदाम में रखा करीब 40 से 50 लाख का पुराना बारदाना जलकर खाख हो गया है। जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़ी गई और तब कही जाकर दमकल वाहनों ने अंदर की आग बुझाने का काम शुरू किया।आग कैसे लगी यह तो अभी स्पष्ट नही है।पुलिस इसकी जांच कर रही है।मौके पर एसडीएम शिवानी जयसवाल, जिला सेनानी संजय गुप्ता, नायब तहसीलदार इस्राईल खान सहित पुलिस पेट्रोलिंग टीम लगातार सक्रिय रहे।
सुरक्षा का कोई इंतजाम नही.....
पर्री स्थित संदिप एग्रो राइस मिल में आग की घटना से यह भी उजागर हुआ कि बड़े बड़े गोदाम रिहायशी बस्ती में बना दिये गए पर किसी मे सुरक्षा का कोई इंतजाम नही किया गया है न ही आग से बचने के कोई उपाय किये गए थे।वो तो गनीमत थी कि आग पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नही किया जा सकता था।नगर के आसपास ग्रामीण अंचल में इस तरह के बड़े बड़े गोदाम व मिले तन गई है जिसमे सुरक्षा के शायद ही कोई इंतजाम हो।प्रशासन सांप निकलने के बाद लकीर पीटने के अंदाज में काम कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ले रहा है।