: आंधी तुफान से किसान कुटिया के छप्पर उड़े..
Wed, May 24, 2023
बिहारपुर. चांदनी बिहारपुर क्षेत्र मे मौसम में अचानक बदलाव के बाद आंधी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.नवगई घान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बनाए किसान कुटिया में लगे टीन की छप्पर उड़ कर दूर जा गिरी. नवगई ग्राम सहित आसपास गांव के कई ग्रामीणों के घर ध्वस्त हो गए. ऐसे समय में बेबस परिवार में इनकी समस्या का त्वरित समाधान के लिए प्रशासन से सहयोग एवं अपेक्षा की गुहार लगा रहे हैं.
: तेंदुपत्ता तोड़ने गई महिला की हुई मौत...
Wed, May 24, 2023
बिहारपुर. वन परिक्षेत्र बिहारपुर के मोहरसोप में तेदु पत्ता तोडने गई महिला की मौत हो गई है. महिला कोल्हुआ की रहने वाली जयवती साहु 43 वर्ष है. गांव में तेदु पत्ता की तुडाई बंद हो जाने पर वह अपने मायके मोहरसोप गई हुई थी. वहा पहाड पर तेंदु पता की तोड़ने का काम चल रहा था तो वह भी शामिल हो गई. पहाड़ में तेंदू पत्ता तोड़ते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, सर में लगी चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वहा मौजूद परिजनो ने पुलिस को सुचना देकर मोहरसोप अस्पताल ले गये जहा पर पंचनामा के बाद शव का पीएम कराकर परिजनो को सौप दिया है.
: राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र मे लगी आग...बहुमूल्य पेड़ जलकर हो रहे खाख...
Wed, May 24, 2023
बिहारपुर. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क महुली परिक्षेत्र में आग कई दिनों से लगी हुई है. मध्यप्रदेश से लगे सीमा से लगे जंगल में भीषण आग लगातार फैलते जा रहा है जिससे बहुमूल्य पेड़ पौधे तो जलकर खाख हो रहे है तो वही जंगली जानवर आबादी क्षेत्र की ओर आने लगे है. एमपी सीमा से लगे मकरद्वारी के पास आग ने विकराल स्वरूप दिया.वन संपदा की भारी बर्बादी देखी जा रही है तो वही जिम्मेदार अफसर नाकाम है कई महीनों से जंगल में भीषण आग लगी हुई है. वन जीव गावों की तरफ आ रहे हैं. जंगल के पास के रहने वाले ग्रामीण परेशान है आग का धुआं चारो ओर फैल गया है. जंगल में चारों ओर आग की लपटें और धुएं से लोग परेशान हैं.
हाई टेक टेक्नोलाजी फेल...
जंगल मे आग लगने और समय रहते बुझाने की दावा अधिकारी आये दिन करते रहते है यहाँ तक कि हाई
टेक्नोलाजी
सेट लाइट का जिक्र भी करते रहते है. लेकिन जमीनी हकीकत अधिकारियों के दावों के विपरीत है.साधन सुविधा संपन्नता रहते हुए विभाग जंगल मे लगी आग को बुझाने में नाकाम है. बहरहाल घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के रेंजर ललित साय पैकरा ने बताया कि वे अभी रायपुर में है आग बुझाने के लिए फायर वाचर भेजने की बात कही है.