: नशे के दो सौदागर 50 हजार की नशीली दवाईयों के साथ गिरफ्तार...
Wed, Jul 26, 2023
सूरजपुर. नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। सूरजपुर पुलिस ने 50 हजार रूपये कीमत के नशीली दवाईयों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज चलाये गए अभियान में सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूरजपुर के धान मंडी के पास अवैध नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर शेर मोहम्मद पिता स्व. बलि मोहम्मद 68 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 पुराना बाजारपारा सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से लिजेसिक इंजेक्शन 13 नग, एविल इंजेक्शन 25 नग कुल 38 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। वहीं दूसरे मामले में मुखबीर से सूचना मिली कि कोई आदमी सूरजपुर के बस स्टैण्ड गली में नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने फौरन कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर गोलू कसेरा पिता दिलीप कसेरा 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07, पुराना बाजारपारा सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से टीजेसिक इंजेक्शन 20 नग, एविल इंजेक्शन 34 नग कुल 54 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 30 हजार रूपये है। दोनों ही मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई पियुश कांत चन्द्राकर, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, अदीप प्रताप सिंह, इसित बेहरा, महेन्द्र सिंह, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे, रामकुमार नायक, राधेश्याम साहू, हरिशंकर सिंह व महिला आरक्षक नीता भण्डारी सक्रिय रहे।
: चोरी के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Wed, Jul 26, 2023
सूरजपुर. चोरी के 3 आरोपियों को झिलमिली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिनांक 28.05.23 को भैयाथान निवासी अजय दुबे ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 जुलाई के रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखे सामान की चोरी कर लिए है। रिपोर्ट पर धारा 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। झिलमिली पुलिस को अज्ञात चोर की पतासाजी दौरान मुखबीर की सूचना पर राजेश तिवारी पिता शिवनारायण तिवारी 34 वर्ष ग्राम पासल व शैलेन्द्र तिवारी उर्फ ठुररू पिता स्व. विरेन्द्र तिवारी 34 वर्ष निवासी भैयाथान को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए 1 नग टीव्ही व 1 नग रिसीवर को सत्यनारायण उर्फ लिलीपुट पिता आगर साय निवासी ग्राम पासल को बिक्री किए थे जिसे दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का टीव्ही व रिसीवर जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली राजेन्द्र साहू, एएसआई ललित तिर्की, प्रधान आरक्षक सुखनंदन सिंह, हेमंत सोनवानी, आरक्षक राकेश सिंह, हेमन्त सिंह, चंद्रदेव मरावी, रामा कुमार, नोविन लकड़ा व भीमेश सिंह आर्मो सक्रिय रहे।
: भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन का सूरजपुर प्रवास...
Tue, Jul 25, 2023
सूरजपुर. भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन 26 जुलाई को सूरजपुर प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा लगातार कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिले में सगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर जिला समन्वयक समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इसके अलावा प्रेमनगर प्रतापपुर व भटगांव विधानसभा के कोर कमेटियों की बैठक लेगे।प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं व पूर्व पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।