: महाराष्ट्र का युवक भटककर पहुंचा...पुलिस की संवेदनशीलता से पहुंचा घर...
Thu, Aug 17, 2023
सूरजपुर. महाराष्ट से भटककर रमकोला पहुंचा मानसिक अस्वस्थ्य व्यक्ति को थाना रमकोला पुलिस की सक्रियता व संवेदनशीलता से सकुशल घर वापसी हुई। दिनांक 13.08.23 को थाना रमकोला पुलिस ग्राम भ्रमण के दौरान मुसाफिर चेक करने पर एक व्यक्ति घुमते मिला जिससे पूछताछ करने पर महाराष्ट्रीयन भाषा में अपना नाम मनोज बालासाहेब बड़े बताया इसके अलावा उसकी अन्य बोलचाल की भाषा समझ नहीं आने पर विश्रामपुर निवासी एक महाराष्ट्र निवासी व्यक्ति से उसकी बात कराने पर उसने ट्रांसलेट कर बताया कि वह ग्राम देव दहीफर, थाना दीन्द्रू, जिला बीड़ महाराष्ट्र का रहने वाला है। मनोज के गंदे कपड़े को देख रमकोला पुलिस ने उसे नए कपड़े दिए और भोजन कराया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने थाना प्रभारी रमकोला को उसके परिजनों से सम्पर्क कर उसे सकुशल घर वापसी के निर्देश दिए। थाना रमकोला पुलिस ने प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना दीन्द्रू का नंबर हासिल कर वहां की पुलिस की मदद ली और गांव के सरपंच श्रीधर बड़े से बात कर उस व्यक्ति का फोटो भेजा जो उसने मनोज बालासाहेब को गांव का निवासी होना बताया, इसके बाद उस व्यक्ति के परिजनों से मोबाईल पर बात कर उन्हें पूरी जानकारी दी। दिनांक 16.08.23 को मनोज के नाना नरहरि जयवंत महाराष्ट्र से जिला सूरजपुर के थाना रमकोला पहुंचे जिन्हें मनोज को सुपुर्द किया गया। अपने नाती को सकुशल पाकर नरहरि ने पुलिस के प्रति आभार जताया और बताया कि मनोज का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और करीब 40 दिन पहले बिना बनाए घर से निकला था। इस दौरान थाना प्रभारी रमकोला ए.आर.मानिकपुरी, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह व आरक्षक मुन्ना प्रसाद सक्रिय रहे।
: मोटर सायकल चोरी का आरोपी गिरफ्तार...
Thu, Aug 17, 2023
सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने चोरी-नकबजनी के अपराधों को घटित होने से रोकने तथा ऐसे वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ करने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी तारतम्य में बुधवार को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति प्रतापपुर पुराना बस स्टैंड तरफ मोटर साइकिल लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति बिना नंबर हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रखकर पैदल चलते दिखा जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल को छोड़कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम समीर खान पिता सफीक खान उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी ग्राम पीपरपान, थाना सनवाल, जिला बलरामपुर का होना बताया जिससे मोटर सायकल संबंधी दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। मोटर साइकिल चोरी की संपत्ति होने की पूर्ण संभावना होने पर मोटरसाइकिल कीमत 25 हजार रूपये का जप्त कर धारा 41(1-4)/379 भादसं के तहत कार्यवाही कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मोटर सायकल को दुधी, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश से चोरी किया है।
: जिले के 1500 विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के लिए शहर में निकली विशाल रैली...
Thu, Aug 17, 2023
सूरजपुर/17 अगस्त 2023/
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, शा.बालक.उ.मा.सूरजपुर, शा. कन्या शिक्षा परिसर सूरजपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा सूरजपुर एवं शास. कन्या हाई स्कूल सूरजपुर के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के लगभग 1500 विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधी स्लोगन लिखे हुए तख्ती, पोस्टर, बैनर लेकर शत् प्रतिशत मतदान हेतु नारा लगाते हुए शास.क.उ.मा.वि. सूरजपुर (अग्रसेन चौक) से संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर तक वृहद रैली निकाला गया। कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता नारा लगाया गया एवं निर्वाचन संग के साथ थिरकते हुए झण्डा लहराया गया एवं मतदान का प्रतीक चिन्ह बच्चों के द्वारा बनाया गया। डॉ. प्रियंका वर्मा (जिला उप निर्वाचन अधिकारी) के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, विद्यालयीन स्टॉफ, कलेक्ट्रेट कार्यालयीन स्टॉफ को मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित कुमार सोनी, जिला परियोजना एवं सहायक नोडल (स्वीप), नरेन्द्र पैकरा (संयुक्त कलेक्टर), रवि सिंह (एस.डी.एम.), वर्षा बंसल, शिवानी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जयरामप्रसाद (स्वीप कार्यक्रम), नसीम अली अंसारी (ए.पी.सी.), लेफ सिंह (प्राचार्य), अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल (सी.ए.सी.), मुन्ना सोनी (प्रधान पाठक), सुदर्शन दास, सुनील कश्यप, सैयद नसीम, अजय उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, दीपक पटेल, रामबहादुर यादव, राधेश्याम सोनी, प्रियंका मिश्रा, माया धुर्वे, शिखा तिवारी, रश्मि टोप्पो एवं जिला निर्वाचन प्रभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेमचन्द सोनी, प्राचार्य एवं जिला मास्टर ट्रेनर (निर्वाचन) के द्वारा किया गया।