ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

मौत : कुएं में बाइक सहित गिरने से फरार वारंटी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Subhas Gupta

Thu, Oct 1, 2026

​सूरजपुर। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पर्री के स्कूल पारा इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवक बाइक सहित कुएं में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकोला निवासी प्रदीप कुमार घुई के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप कुमार के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था, जिसके चलते वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। बीती रात आवागमन के दौरान वह अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन समेत कुएं में समा गया।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव व वाहन को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और पूरी स्थिति का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें